Published : Sep 15, 2026 10:40 pm IST, Updated : Sep 15, 2026 10:40 pm IST
1/4Image Source : Magnific
कछुए का संबंध हिंदू धर्म में भगवान विष्णु से है जोकि जगत के पालनहार हैं। ऐसे में घर में कुछ स्थानों पर धातु कछुआ रखना वास्तु और धार्मिक मतानुसार अच्छा माना गया है। घर में कछुआ रखने से हर क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि वास्तु के अनुसार कछुआ किन स्थानों पर रखना शुभ होता है।
2/4Image Source : Magnific
वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में पीतल या चांदी का कछुआ रखना बेहद शुभ होता है। इस जगह पर रखा गया कछुआ आपको आर्थिक लाभ और करियर के क्षेत्र में उन्नति दिला सकता है।
3/4Image Source : Magnific
अगर आप लिविंग रूम में कछुआ रखना चाहते हैं तो इसे उत्तर वाली दिशा में ही रखें लेकिन कछुए का मुख हमेशा आपके घर के अंदर की ओर हो, मुख्य दरवाजे की ओर नहीं। इस तरह कछुए को रखने से घर में बरकत और सकारात्मकता आती है।
4/4Image Source : Magnific
आप धातु का कछुआ बच्चों के पढ़ने वाले कमरे यानि स्टडी रूम में भी रख सकते हैं। बच्चों के कमरे में आप इसे स्टडी टेबल पर रख सकते हैं या फिर कमरे के उत्तर वाले कोण में। बच्चों के कमरे में कछुआ रखने से बच्चे की एकाग्रता बढ़ती है और प्रतियोगी परीक्षाओं में वो सफल होते हैं।