IPL 2026: इन 5 प्लयेर्स को रिलीज कर सकती है गुजरात टाइटंस, लिस्ट में करिश्माई फील्डर का नाम
IPL 2026: इन 5 प्लयेर्स को रिलीज कर सकती है गुजरात टाइटंस, लिस्ट में करिश्माई फील्डर का नाम
गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में उन्हें मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा। इस बीच हम आपको बताएंगे कि IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस की टीम इन 5 प्लेयर्स को रिलीज कर सकती है।
Published : Jun 02, 2025 01:37 pm IST, Updated : Jun 02, 2025 01:37 pm IST
1/6Image Source : Getty
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की टीम ने लीग स्टेज में जबरदस्त प्रदर्शन किया। वो अधिकतर समय पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर रहे। शुरुआत के मैचों में ऐसा लग रहा था कि इस टीम में कोई कमजोरी ही नहीं है। लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा तो उनकी कमजोरी सभी के सामने उजागर होने लगी। इसका नतीजा ये हुआ है कि उन्हें आखिरी कुछ मैचों में हार का सामना करना पड़ा और वो पॉइंट्स टेबल में नंबर 3 पर रहे। एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस से हारकर उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ऐसे में आगामी सीजन से पहले गुजरात टाइटंस की टीम कुछ प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। हम आपको उन 5 प्लेयर्स के नाम बताएंगे जिन्हें गुजरात टाइटंस आगामी सीजन से पहले बाहर कर सकती है।
2/6Image Source : Getty
इस लिस्ट में पहला नाम इशांत शर्मा का है। इशांत को गुजरात ने मेगा ऑक्शन में 75 लाख में खरीदा था। एक अनुभवी गेंदबाज होने के नाते उनसे बहुत उम्मीदें थी। इशांत को इस सीजन कुल 7 मैचों में खेलने का मौका मिला। इस दौरान वह सिर्फ 4 विकेट ले पाए। साथ ही में उन्होंने 11.18 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए। जिस तरह का प्रदर्शन इस सीजन में उन्होंने किया है उसको देखकर ऐसा लग रहा है कि फ्रेंचाइजी उन्हें आईपीएल के आगामी सीजन से पहले रिलीज कर सकती है।
3/6Image Source : Getty
ग्लेन फिलिप्स को भी आगामी सीजन से पहले गुजरात टाइटंस को रिलीज कर सकती है। फिलिप्स को इस सीजन GT ने 2 करोड़ में खरीदा था, लेकिन चोटिल होकर वो पूरे सीजन से बाहर हो गए। ऐसे में आगामी सीजन से पहले वो उन्हें बाहर कर सकते हैं। फिलिप्स एक शानदार बल्लेबाज के साथ-साथ एक जबरदस्त फील्डर भी हैं। लेकिन वो इस सीजन चोटिल होने की वजह से गुजरात के लिए कुछ भी नहीं कर पाए।
4/6Image Source : Getty
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को गुजरात की टीम ने मेगा ऑक्शन में 2.4 करोड़ में खरीदा था। अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले कोएट्जी इस सीजन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्हें इस सीजन कुल 4 मैच में खेलने का मौका मिला, जहां वो सिर्फ 2 विकेट ले पाए। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट भी 10.91 की रही। ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें भी आगामी सीजन से पहले रिलीज कर सकती है।
5/6Image Source : Getty
राहुल तेवतिया को गुजरात टाइटंस ने 4 करोड़ो में रिटेन किया था। लेकिन अपनी टीम के भरोसे पर खड़े नहीं उतर सके। इस सीजन तेवतिया ने गुजरात के लिए कुल 15 मैच खेले, लेकिन वहां सिर्फ वो 99 रन ही बना सके। कुछ मैचों में उनके पास मैच फिनिश करके हीरो बनने के मौका था लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें भी रिलीज कर सकती है।
6/6Image Source : Getty
लिस्ट में आखिरी नाम महिपाल लोमरोर का है। लोमरोर को ऑक्शन में गुजरात की टीम ने 1.7 करोड़ में खरीदा, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। वो बस फील्डिंग करते हुए नजर आए थे। ऐसे में आगामी सीजन से पहले गुजरात की फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती है।