Published : Jun 04, 2025 02:32 pm IST, Updated : Jun 04, 2025 02:32 pm IST
1/6Image Source : PTI
आईपीएल 2025 का सीजन पंजाब किंग्स के लिए किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा। हालांकि फाइनल में उन्हें हार मिली। इस सीजन टीम ने बेहतरीन क्रिकेट खेला और फाइनल तक का सफर तय करने में कमायाब रही। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम ने बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों ही डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन उनकी टीम फाइनल में उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाई और वहां उन्हें 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब इस हार को भुलाकर टीम अगले सीजन में वापसी करके खिताब जीतना चाहेगी। इस बीच हम आपको बताएंगे कि IPL 2026 से पहले पंजाब किन प्लेयर्स को रिलीज कर सकती है।
2/6Image Source : Getty
लिस्ट में सबसे पहला नाम जो सामने आते है वो है ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का। मैक्सवेल को इस सीजन पंजाब ने 4.2 करोड़ में खरीदा था। लेकिन वह सीजन में उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसी उनसे उम्मीद की जा रही थी। उन्होंने इस सीजन कुल 7 मैच खेले, जहां उनके बल्ले से सिर्फ 6 पारियों में 48 रन निकले। उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम का रहा। उनके परफॉरमेंस को देखते हुए पंजाब किंग्स उन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज कर सकती है।
3/6Image Source : Getty
दूसरा नाम इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन का है। उन्हें लॉकी फर्ग्युसन के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया था। पंजाब ने उन्हें इस सीजन 4 मैचों में मौका दिया जहां उन्होंने सिर्फ 5 विकेट लिए। उन्होंने इस दौरान 9.80 के इकॉनमी रेट से रन भी खर्च किए। ऐसे में पंजाब की फ्रेंचाइजी उन्हें शायद रिटेन नहीं करेगी।
4/6Image Source : Getty
पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन में जेवियर बार्टलेट को 80 लाख में खरीदा था। ऐसी उम्मीद थी कि वो तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में प्रमुख बॉलर्स का साथ देंगे। आईपीएल 2025 में उन्हें 4 मैचों में मौका जरूर मिला लेकिन वहां वो ज्यादा असरदार साबित होते हुए नहीं दिखे। बार्टलेट को 4 मैचों में सिर्फ दो विकेट ही मिल पाए। ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें भी आगामी सीजन से पहले रिलीज कर सकती है।
5/6Image Source : PTI
एक और तेज गेंदबाज जिसके ऊपर पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में काफी ज्यादा पैसे खर्च किए थे वो हैं यश ठाकुर। मेगा ऑक्शन में उनको PBKS ने 1.6 करोड़ में खरीदा था। लेकिन इस सीजन उन्हें सिर्फ दो मैच में खेलने का मौका मिला जहां वो सिर्फ 1 विकेट ही ले पाए। ऐसे में पंजाब की फ्रेंचाइजी उन्हें भी आगामी सीजन से पहले रिलीज कर सकती है।
6/6Image Source : IPL/BCCI
कुलदीप सेन को भी पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में पंजाब ने 80 लाख में खरीदा था। लेकिन पूरे सीजन यह तेज गेंदबाज सिर्फ बेंच गर्म करते रह गया। कुलदीप को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में उन्हें आगामी सीजन से पहले फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है।