अभिषेक शर्मा बनाम सैम अयूब, 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा है दोनों का प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा बनाम सैम अयूब, 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा है दोनों का प्रदर्शन
टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का कमाल साल 2025 में जमकर देखने को मिला तो वहीं उनकी तुलना लगातार कई दूसरे खिलाड़ियों के साथ भी देखने को मिलती रही।
Published : Dec 28, 2025 09:49 pm IST, Updated : Dec 28, 2025 09:49 pm IST
1/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में जिस तरह से टी20 इंटरनेशनल में अपने बल्ले का कमाल दिखाया उस वजह से उनके प्रदर्शन की चर्चा पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिली है, जिसमें सबसे ज्यादा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में जिनके खिलाफ एशिया कप 2025 में अभिषेक का बल्ला जमकर बोलते हुए देखने को मिला था। वहीं इसके अलावा उनकी तुलना भी लगातार कई दूसरे खिलाड़ियों के साथ देखने को मिली है। ऐसे में हम आपको अभिषेक शर्मा और पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी सैम अयूब की टी20 इंटरनेशनल में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 33 मुकाबले खेले हैं तो वहीं सैम अयूब 56 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको अभिषेक शर्मा और सैम अयूब का 33-33 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। अभिषेक शर्मा ने 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 35.96 के औसत से कुल 1115 रन अब तक बनाए हैं। सैम अयूब ने 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 19.82 के औसत से 575 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है। अभिषेक के बल्ले से 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2 शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं सैम अयूब के बल्ले से 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी।
4/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा का 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 135 रनों की पारी है। सैम अयूब का 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर नाबाद 98 रनों की पारी थी।
5/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा और सैम अयूब का 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद छक्के और चौकों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें साफतौर पर अभिषेक काफी आगे दिखाई देते हैं। अभिषेक ने 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 73 छक्के और 107 चौके लगाए हैं। सैम अयूब ने 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 27 छक्के और 65 चौके लगाए थे।
6/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा और सैम अयूब का 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो उसमें भी अभिषेक काफी आगे दिखते हैं। अभिषेक का 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में स्ट्राइक रेट 188.02 का है तो वहीं सैम अयूब का 137.55 का था।