अभिषेक शर्मा बनाम तिलक वर्मा, 25 T20I मैचों के बाद कुछ ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा बनाम तिलक वर्मा, 25 T20I मैचों के बाद कुछ ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है। आज हम आपको बताएंगे कि 25-25 टी-20 मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था।
Published : Oct 30, 2025 07:32 pm IST, Updated : Oct 30, 2025 07:32 pm IST
1/5Image Source : AP
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस टी-20 सीरीज के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा दोनों ही टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। तिलक वर्मा जहां अभी तक अपने करियर में 33 T20I मैच खेलने में कामयाब रहे हैं, तो वहीं अभिषेक शर्मा ने अभी तक अपने करियर में 25 T20I मैच खेले हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि 25-25 T20I मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था।
2/5Image Source : AP
अभिषेक शर्मा की बात करें तो उन्होंने अब तक 25 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 36.16 के औसत से 868 रन बनाए हैं। वहीं तिलक वर्मा ने 25 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की 24 पारियों में 49.93 के औसत से 749 रन बनाए थे। रन बनाने के मामले में यहां अभिषेक शर्मा तिलक वर्मा से काफी आगे हैं। दोनों ही बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी से मैच को पलटने की क्षमता रखते हैं।
3/5Image Source : AP
अर्धशतक और शतक लगाने की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने 25 टी-20 इंटरनेशनल मैचों के बाद 2 शतक लगाने में कामयाब रहे थे और इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी। वहीं तिलक वर्मा की बात करें तो वह भी 25 टी-20 इंटरनेशनल मैचों के बाद 2 शतक लगाने में कामयाब रहे थे। वहीं उनके बल्ले से 3 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी। शतक लगाने के मामले में दोनों ही खिलाड़ी बराबरी पर हैं।
4/5Image Source : AP
अभिषेक शर्मा अभी तक 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2 शतकीय पारियां खेल चुके हैं तो वहीं इस दौरान उनका एक मैच में बेस्ट स्कोर देखा जाए तो वह 135 रनों का है। वहीं टीम इंडिया के एक और बेहतरीन बल्लेबाज तिलक वर्मा की बात करें तो 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 120 रन का था।
5/5Image Source : AP
अभिषेक शर्मा काफी समय में टीम इंडिया के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में एक मैच विनर प्लेयर के तौर पर सामने आए हैं, वहीं तिलक वर्मा भी मिडिल ऑर्डर में पारी को संभालने के लिए जाने जाते हैं। अभिषेक शर्मा 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 82 चौके और 60 चौके लगा चुके हैं। वहीं तिलक वर्मा ने 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 61 चौके और 43 छक्के लगाए थे। इस मामले में अभिषेक तिलक से काफी आगे हैं।