अभिषेक शर्मा बनाम ट्रैविस हेड, 24 टी20 मैचों के बाद ऐसा है दोनों खिलाड़ियों का बल्ले से रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा बनाम ट्रैविस हेड, 24 टी20 मैचों के बाद ऐसा है दोनों खिलाड़ियों का बल्ले से रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब दोनों टीमों के बीच में 29 अक्टूबर से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसमें सभी की नजरें अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड पर रहने वाली हैं।
Published : Oct 26, 2025 11:17 pm IST, Updated : Oct 26, 2025 11:17 pm IST
1/6Image Source : AP
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 अक्टूबर से खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनिंग बल्लेबाज ट्रैविस हेड के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। दोनों ही प्लेयर्स आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तरफ से खेलते हैं, जिसमें इन दोनों की ओपनिंग जोड़ी के खिलाफ गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल काम दिखा है। ऐसे में हम आपको अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन की तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 24 मुकाबले खेले हैं तो वहीं ट्रैविस हेड 44 मैच खेल चुके हैं। हम आपको अभिषेक और हेड का 24-24 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। अभिषेक शर्मा ने 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 23 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 36.91 के औसत से कुल 849 रन बनाए हैं। ट्रैविस हेड ने 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 23 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 28.90 के औसत से 578 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा ने अपने छोटे से इंटरनेशनल करियर में जिस तरह का खेल दिखाया है उससे विरोधी टीम के गेंदबाजों में उनका खौफ साफतौर पर देखने को मिलता है। अभिषेक के बल्ले से अब तक 2 शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं ट्रैविस हेड ने 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक अर्धशतकीय पारी खेली थी।
4/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा का 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 135 रनों का है। इस मामले में ट्रैविस हेड उनसे काफी पीछे दिखाई देते हैं, जिनका 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रनों का था।
5/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड दोनों की गिनती टी20 इंटरनेशनल के आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है जो अपने बल्ले के दम पर कुछ ही ओवर्स में मुकाबले का रुख पलटने का दम रखते हैं। अभिषेक शर्मा अब तक 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 60 छक्के और 78 चौके लगा चुके हैं। ट्रैविस हेड ने 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 55 चौके और 21 छक्के लगाए थे।
6/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा का 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद बल्ले से स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह काफी शानदार देखने को मिलता है जो 196.07 का है। ट्रैविस हेड का 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बल्ले से स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 146.70 का था।