अभिषेक शर्मा बनाम विराट कोहली, 26 टी20 मैचों के बाद आंकड़े देख आप भी रह जाएंगे हैरान
अभिषेक शर्मा बनाम विराट कोहली, 26 टी20 मैचों के बाद आंकड़े देख आप भी रह जाएंगे हैरान
टी20 इंटरनेशनल में मौजूदा समय में भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का जलवा साफतौर पर देखने को मिल रहा है, जिसमें वह लगातार अपने बल्ले का कमाल दिखा रहे हैं। ऐसे में अभिषेक की लगातार कई दिग्गज प्लेयर्स के साथ भी तुलना देखने को लगातार मिलती रहती है।
Published : Oct 31, 2025 07:25 pm IST, Updated : Oct 31, 2025 07:25 pm IST
1/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा ने जब से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है उसके बाद से उनका खौफ साफतौर पर विरोधी टीम के गेंदबाजों में देखने को मिला है। अभिषेक ने अपने छोटे से टी20 इंटरनेशनल करियर में अभी तक कई शानदार पारियां खेली हैं, जिसके दम पर टीम इंडिया जीत हासिल करने में कामयाब रही है। वहीं ऐसे में हम आपको अभिषेक शर्मा और विराट कोहली की टी20 इंटरनेशनल में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में 26 मैच खेले हैं तो वहीं विराट कोहली ने 125 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। ऐसे में हम आपको अभिषेक शर्मा और विराट कोहली का 26-26 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। अभिषेक शर्मा ने 26 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 25 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 37.44 के औसत से 936 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने 26 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 24 पारियों में बल्लेबाजी की थी और उसमें उन्होंने 43.63 के औसत से 829 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा के बल्ले से अब तक उनके छोटे से टी20 इंटरनेशनल करियर में कई शानदार पारियां भी देखने को मिली हैं, अभिषेक बल्ले से अब तक 2 शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिल चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 26 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा का अभी तक साल 2025 में बल्ले से काफी शानदार फॉर्म देखने को मिला है। ऐसे में 26 टी20 इंटरनेशनल मैचों में के बाद उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ पारी को लेकर बात की जाए तो वह 135 रनों का है। वहीं विराट कोहली का 26 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 78 रनों का था।
5/6Image Source : AP
टी20 क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजी करने के तरीके में काफी तेजी से बदलाव देखने को मिला है, जिसमें स्ट्राइक रेट को लेकर सबसे ज्यादा अहमियत देखने को मिली है। अभिषेक शर्मा का 26 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद बल्ले से स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 193.38 का रहा है। वहीं विराट कोहली का इस मामले में 26 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 129.73 का रहा था।
6/6Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में अभी तक अभिषेक शर्मा ने 26 टी20 मैचों में जिस तरह से बड़े शॉट खेलने की अपनी प्रतिभा को दिखाया है उसकी चर्चा हर तरफ देखने को मिली है। अभिषेक के बल्ले से 26 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक 90 चौके और 62 छक्के देखने को मिले हैं। वहीं विराट कोहली का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 26 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 91 चौके और 15 छक्के लगाए थे।