1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. अभिषेक शर्मा बनाम यशस्वी जायसवाल, 23 T20I मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा बनाम यशस्वी जायसवाल, 23 T20I मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड

Written By: Hitesh Jha
Published : Oct 29, 2025 08:35 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 08:35 pm IST
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच कैनबेरा में खेला गया और ये मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इस मैच में टीम इंडिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 19 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके लगाए। आज हम उनकी तुलना यशस्वी जायसवाल से करेंगे और आपको बताएंगे कि 23-23 T20I मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था।
1/5 Image Source : PTI

अभिषेक शर्मा की बात करें तो अब तक उन्होंने 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, तो वहीं यशस्वी जायसवाल 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको अभिषेक और यशस्वी का 23-23 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। अभिषेक शर्मा ने 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 22 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 38.61 के औसत से कुल 844 रन बनाए थे। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 22 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 36.15 के औसत से 723 रन बनाए थे।
2/5 Image Source : PTI

अभिषेक शर्मा की बात करें तो उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनियाभर में मौजूद सभी गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा किया है। उनको रोकना अभी तक किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं रहा है। अभिषेक ने 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए अब तक 2 शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड को लेकर बात करें तो उन्होंने 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक शतक और 5 अर्धशतकीय पारी खेली थी।
3/5 Image Source : PTI

अभिषेक शर्मा अभी तक 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2 शतकीय पारियां खेल चुके हैं तो वहीं इस दौरान उनका एक मैच में बेस्ट स्कोर देखा जाए तो वह 135 रनों का है। वहीं टीम इंडिया के एक और बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उनका 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक मुकाबले में बेस्ट स्कोर 100 रन था।
4/5 Image Source : PTI

अभिषेक शर्मा काफी समय में टी20 इंटरनेशनल में एक मैच विनर प्लेयर के तौर पर सामने आए हैं, वहीं यशस्वी जायसवाल भी एक मजबूत शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं। अभिषेक शर्मा 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 77 चौके और 60 चौके लगा चुके हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 82 चौके और 38 छक्के लगाए थे।
5/5 Image Source : PTI

Advertisement