IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, पहले नंबर पर विराट कोहली
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, पहले नंबर पर विराट कोहली
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने आईपीएल में अभी तक कुल 267 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 771 चौके जड़े हैं। इसके अलावा उनके नाम पर 8661 रन दर्ज हैं। वह इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में आठ हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।
Published : Jan 01, 2026 11:46 pm IST, Updated : Jan 01, 2026 11:53 pm IST
1/5Image Source : ap
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने आईपीएल में अभी तक कुल 267 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 771 चौके जड़े हैं। इसके अलावा उनके नाम पर 8661 रन दर्ज हैं। वह इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में आठ हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।
2/5Image Source : pti
शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने आईपीएल के 222 मैचों में कुल 6769 रन बनाए हैं। इसके अलावा 768 चौके लगाए हैं।
3/5Image Source : srh twitter
डेविड वॉर्नर आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 663 चौके लगाए हैं। इसके अलावा उनके नाम पर 6565 रन दर्ज हैं, जिसमें चार शतक और 62 अर्धशतक शामिल रहे हैं।
4/5Image Source : ap
रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने आईपीएल के 272 मैचों में कुल 7046 रन बनाए हैं,जिसमें उनके बल्ले से दो शतक और 47 अर्धशतक निकले हैं। इसके अलावा उन्होंने 640 चौके जड़े हैं।
5/5Image Source : pti
अजिंक्य रहाणे आईपीएल के इतिहास में पांचवें सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 514 चौके लगाए हैं। वहीं उनके नाम पर 5032 रन भी दर्ज हैं।