पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज, टॉप-3 में एक ही देश के 2 प्लेयर
पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज, टॉप-3 में एक ही देश के 2 प्लेयर
पाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बल्लेबाजों का बल्ला जमकर चला है। आइए जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में...
Published : Aug 06, 2026 11:40 am IST, Updated : Aug 06, 2026 11:41 am IST
1/6Image Source : PTI
पाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बल्लेबाजों का बल्ला जमकर चला है। आइए जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में...
2/6Image Source : PTI
केन विलियमसन इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शुमार हैं। केन विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ 60 मैचों की 71 पारियों में 8 शतक जड़े हैं।
3/6Image Source : AP
इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों में ब्रायन लारा चौथे पायदान पर हैं। लारा ने 1990 से 2007 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में 60 मैचों की 70 पारियों में 9 शतक जड़ने का कारनामा किया।
4/6Image Source : PTI
डेविड वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। वॉर्नर ने तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ 43 मैच खेले, जिसकी 52 पारियों में 10 शतक जड़े। वॉर्नर दुनिया के उन 3 बल्लेबाजों में शुमार हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 10 या उससे ज्यादा शतक लगाए हैं।
5/6Image Source : AFP
इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में श्रीलंका के दिग्गज अरविंदा डी सिल्वा दूसरे स्थान पर हैं। अरविंदा डी सिल्वा ने पाकिस्तान के खिलाफ 96 मैचों की 111 पारियों में 11 शतक ठोके थे।
6/6Image Source : PTI
इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम दर्ज है। संगकारा ने 89 मैचों की 108 पारियों में पाकिस्तान के खिलाफ 12 शतक जड़े हैं।