भारतीय क्रिकेट के दो अनमोल रत्न महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने कल अचानक संन्यास का ऐलान कर हर किसी की आंखें नम कर दी थी। इन दोनों खिलाड़ियों के रिटायरमेंट के बाद सबसे ज्यादा चर्चा धोनी की हुई क्योंकि उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपने बल्ले और कप्तानी से जो भी किया वह असाधारण है। लेकिन रैना की भी तारीफ होनी बनती है, उन्होंने भी भारत को कई मैच जिताने में अहम योगदान निभाया है। आज हम आपको रैना के एक ऐसे आंकड़े के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। ये आंकड़ा है भारतीय खिलाड़ियों द्वारा 2008 से 2015 के बीच सबसे ज्यादा छक्के लगाने का। आइए इस दौरान किस खिलाड़ी ने कितने छक्के लगाए-
युवराज सिंह (67) और विराट कोहली (68)
सिंक्सर किंग के नाम से मशहूर भारतीय पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने 2008 से 2015 के बीच कुल 67 छक्के लगाए वहीं मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम इस दौरान 68 छक्कें दर्ज हैं।
रोहित शर्मा (97) और एम एस धोनी (110)
मौजूदा समय में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा ने उस समय के दौरान कुल 97 छक्के लगाए थे, वहीं तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम 110 छक्के हैं।
सुरेश रैना (116)
2008 से 2015 के बीच रैना अपने करियर के पीक पर थे और उन्होंने इस दौरान भारत के लिए सबसे अधिक 116 छक्के लगाए थे।