ODIs में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत, इंग्लैंड ने ध्वस्त किया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ODIs में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत, इंग्लैंड ने ध्वस्त किया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज 7 सितंबर को समाप्त हो गई। इस सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड ने 342 रनों से जीत दर्ज करते हुए नया इतिहास रच दिया।
Published : Sep 08, 2025 02:13 pm IST, Updated : Sep 08, 2025 02:13 pm IST
1/6Image Source : PTI
इंग्लैंड ने तीसरे और अंतिम ODI में साउथ अफ्रीका को 342 रन से हराकर ODI क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की। इसके साथ ही टीम इंडिया का रिकॉर्ड चकनाचूर हो गया।
2/6Image Source : AP
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से मात देकर इतिहास रचा था। ICC वर्ल्ड कप 2023 के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 357 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम महज 55 रनों पर ढेर हो गई।
3/6Image Source : AP
जिम्बाब्वे ने अमेरिका के खिलाफ हरारे में खेले गए ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 में 304 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 408 रन बनाए थे। इसके जवाब में USA 104 रन पर सिमट गई।
4/6Image Source : PTI
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट खोकर 399 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 90 रन पर ऑलआउट हो गई।
5/6Image Source : AP
भारत ने श्रीलंका को 317 रनों से हराकर सबसे बडी जीत का रिकॉर्ड बनाया था। साल 2023 में तिरुवनंतपुरम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 5 विकेट खोकर 390 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका सिर्फ 73 रनों पर सिमट गई।
6/6Image Source : AP
इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को ODI सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 342 रनों से मात देकर ODI इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। साउथैम्पटन में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 414/5 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसका पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 72 रन ही बना सकी।