IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, पहले नंबर पर युजवेंद्र चहल
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, पहले नंबर पर युजवेंद्र चहल
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में कुल 174 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 221 विकेट झटके हैं। वह अपनी दमदार गेंदबाजी के लिए फेमस हैं और चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देते हैं।
Published : Nov 04, 2025 03:13 pm IST, Updated : Nov 04, 2025 10:13 pm IST
1/5Image Source : ap
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में कुल 174 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 221 विकेट झटके हैं। वह अपनी दमदार गेंदबाजी के लिए फेमस हैं और चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देते हैं।
2/5Image Source : ap
भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने आईपीएल के 190 मैचों में कुल 198 विकेट झटके हैं। वह साल 2011 से आईपीएल में खेल रहे हैं और गुजरे सीजन वह आरसीबी की टीम का हिस्सा थे।
3/5Image Source : ap
सुनील नरेन और पीयूष चावला आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट झटकने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। दोनों ही गेंदबाजों ने 192-192 विकेट हासिल किए हैं।
4/5Image Source : ap
रविचंद्रन अश्विन आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने आईपीएल के 221 मैचों में कुल 187 विकेट झटके हैं।
5/5Image Source : ap
जसप्रीत बुमराह और ड्वेन ब्रावो दोनों ही आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं। इन दोनों प्लेयर्स ने 183-183 विकेट झटके हैं।