टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज, पांचवें नंबर पर पैट कमिंस
टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज, पांचवें नंबर पर पैट कमिंस
पैट कमिंस ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट हासिल किए। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। आइए जानते हैं, टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में किन गेंदबाजों ने 300 विकेट पूरे किए हैं।
Published : Jun 14, 2025 02:21 pm IST, Updated : Jun 14, 2025 02:21 pm IST
1/6Image Source : getty
पैट कमिंस ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट हासिल किए। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। आइए जानते हैं, टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में किन गेंदबाजों ने 300 विकेट पूरे किए हैं।
2/6Image Source : getty
कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में 11817 गेंदों में 300 विकेट पूरे किए हैं। वह सबसे कम गेंदों में 300 विकेट पूरे करने वाले बॉलर हैं।
3/6Image Source : getty
वकार यूनिस टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे कम गेंदों में 300 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 300 विकेट 12602 गेंदों में हासिल किए थे।
4/6Image Source : getty
डेल स्टेन अपनी घातक गेंदबाजी के लिए फेमस थे और उनकी आउट स्विंग का कोई भी सानी नहीं था। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट 12605 गेंदों में पूरे किए थे।
5/6Image Source : getty
एलन डोनाल्ड ने क्रिकेट में 300 विकेट 13672 गेंदों में पूरे किए थे। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में कुल 330 विकेट हासिल किए थे।
6/6Image Source : getty
पैट कमिंस टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 300 विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की 13725 गेंदों में 300 विकेट झटके हैं।