WTC 2025-27 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, सिर्फ एक बॉलर के नाम 50 विकेट
WTC 2025-27 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, सिर्फ एक बॉलर के नाम 50 विकेट
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में इंग्लिश गेंदबाज जोश टंग का जलवा जारी है। जोश टंग ने मौजूदा WTC चक्र में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। आइए जानते हैं WTC 2025-27 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों के बारे में...
Published : Aug 20, 2026 11:49 am IST, Updated : Aug 20, 2026 11:49 am IST
1/6Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में इंग्लिश गेंदबाज जोश टंग का जलवा जारी है। जोश टंग ने मौजूदा WTC चक्र में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। आइए जानते हैं WTC 2025-27 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों के बारे में...
2/6Image Source : AP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC 2025-27 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के गेंदबाज जेडन सील्स चौथे पायदान पर हैं। जेडन सील्स ने मौजूदा WTC चक्र में 12 टेस्ट मैचों की 23 पारियों में 35 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 बार एक पारी में 5 विकेट चटकाने का कमाल किया है।
3/6Image Source : PTI
इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स चौथे स्थान पर हैं। बेन स्टोक्स वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में 39 विकेट चटकाने में सफल रहे। उन्होंने 11 टेस्ट मैचों की 20 पारियों में यह कारनामा किया। बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया।
4/6Image Source : PTI
मोहम्मद सिराज का नाम भी इस लिस्ट में शुमार हैं। सिराज ने WTC 2025-27 में अब तक 10 टेस्ट मैचों की 19 पारियों में 41 विकेट चटकाए हैं। इसमें दो 5 विकेट हॉल भी शामिल हैं।
5/6Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क दूसरे नंबर पर हैं। स्टार्क ने महज 11 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में 48 विकेट झटके हैं। WTC 2025-27 में वह अब तक 3 बार 5 विकेट हॉल लेने का करिश्मा कर चुके हैं।
6/6Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों में इंग्लैंड के जोश टंग टॉप पर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन टंग ने 5 विकेट चटकाते हुए मौजूदा WTC चक्र में 50 विकेट पूरे किए। ऐसा करने वाले वह पहले गेंदबाज हैं।