चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने वाली 8 टीमों में से इन 3 ने नहीं जीता खिताब, पांच बन चुकी हैं विजेता
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने वाली 8 टीमों में से इन 3 ने नहीं जीता खिताब, पांच बन चुकी हैं विजेता
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने में अब बहुत ही कम समय बचा हुआ है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा ले रही हैं
Published : Feb 14, 2025 10:07 pm IST, Updated : Feb 14, 2025 10:20 pm IST
1/7Image Source : getty
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने में अब बहुत ही कम समय बचा हुआ है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा ले रही हैं। आइए जानते हैं, इनमें से किन टीमों ने खिताब जीता है और किसने नहीं।
2/7Image Source : getty
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने वाली अफगानिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमें अभी तक इस टूर्नामेंट को नहीं जीत सकी हैं। अफगानिस्तान पहली बार हिस्सा लेने जा रही है। वहीं बांग्लादेश की टीम आज तक इस टूर्नामेंट के फाइनल में ही नहीं पहुंची। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने दो बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन दोनों बार फाइनल में उसे हार झेलनी पड़ी।
3/7Image Source : getty
भारतीय टीम ने अभी तक दो बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। एक बार सौरव गांगुली की कप्तानी में साल 2002 में (संयुक्त विजेता) और एक बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2013 में। चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराया था।
4/7Image Source : getty
ऑस्ट्रेलियाई टीम भी दो बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने रिकी पोंटिंग की कप्तानी में साल 2006 और साल 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था।
5/7Image Source : getty
पाकिस्तान की टीम ने अभी तक सिर्फ एक बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराकर जीता था। तब पाकिस्तानी टीम की कमान सरफराज अहमद के हाथों में थी।
6/7Image Source : getty
न्यूजीलैंड की टीम ने सिर्फ एक बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में कीवी टीम ने भारतीय टीम को चार विकेट से शिकस्त दी थी। तब न्यूजीलैंड की कमान स्टीफन फ्लेमिंग के हाथों में थी।
7/7Image Source : getty
सबसे पहले चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन साल 1998 में किया था। तब इसका खिताब साउथ अफ्रीका ने Hansie Cronje की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर जीता था।