ICC चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 में बल्ले से कहर ढा सकते हैं ये पांच विस्फोटक बल्लेबाज
ICC चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 में बल्ले से कहर ढा सकते हैं ये पांच विस्फोटक बल्लेबाज
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सभी आठ टीमों ने अपनी कमर कस ली है। अब 19 फरवरी से टूर्नामेंट का कराची में आगाज होगा। पहले मैच में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा।
Published : Feb 18, 2025 06:00 am IST, Updated : Feb 18, 2025 06:00 am IST
1/6Image Source : PTI
ICC चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 में हिस्सा ले रही आठ टीम में बहुत ज्यादा नए खिलाड़ी नहीं हैं और इस बात की संभावना बहुत कम है कि कम से कम बल्लेबाजी में मैच का रुख बदलने वाले खिलाड़ियों में कोई नया चेहरा उभर कर सामने आए। हालांकि गेंदबाजी में कुछ तेज गेंदबाज हो सकते हैं जो अंतर पैदा कर सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन पांच बल्लेबाजों पर, जो अपनी-अपनी टीम की सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
2/6Image Source : PTI
शुभमन गिल (भारत): वनडे क्रिकेट में 60 की शानदार औसत और 101 से अधिक के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ सात शतक और 15 अर्धशतक लगाने वाले गिल ने 50 वनडे मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह ऐसा प्रारूप है जिसमें वह विराट कोहली से जिम्मेदारी लेने वाले खिलाड़ी हो सकते हैं। कोहली और कप्तान रोहित शर्मा जैसे दो दिग्गज अब भी गिल का मार्गदर्शन कर रहे हैं और यह टूर्नामेंट गिल को सुपरस्टार से मेगास्टार में तब्दील कर सकता है।
3/6Image Source : Getty
सलमान अली आगा (पाकिस्तान): सलमान का 45 से अधिक का औसत असाधारण तो नहीं है लेकिन जिन्होंने हाल ही में उन्हें बल्लेबाजी करते देखा है वे इस बात की पुष्टि करेंगे कि लाहौर का यह 31 वर्षीय बल्लेबाज आखिरकार अपनी पहचान बना रहा है। अगर ट्राई नेशन सीरीज को ट्रेलर माने तो उनके बल्ले से और भी बड़ी पारियां आने वाली हैं। वह एक क्लीन हिटर हैं और उनके पास तेज गेंदबाजों को खेलने के लिए बहुत समय है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 350 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिस तरह चीजों को नियंत्रित किया वह असाधारण था।
4/6Image Source : Getty
डेवोन कॉन्वे (न्यूजीलैंड): डेवोन कॉन्वे का वनडे करियर छोटा है जिसमें उन्होंने केवल 33 मैच खेले हैं लेकिन इतने कम समय में ही उन्होंने दिखा दिया है कि वे अपनी इच्छानुसार गैप खोजने की क्षमता से मैच को अपने पक्ष में कर सकते हैं। वे स्पिनरों के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाज हैं और चाहे पाकिस्तान हो या दुबई, T20 लीग क्रिकेट या अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए एशिया के दौरों ने उन्हें यहां की परिस्थितियों का अच्छा ज्ञान दिया है। अगर कॉन्वे चल पड़े तो न्यूजीलैंड का काम आसान हो जाएगा।
5/6Image Source : Getty
हेनरिक क्लासेन (साउथ अफ्रीका): T20 हो या वनडे जब कोई मैच का रुख बदलने वाले खिलाड़ी की बात करता है तो हेनरिक क्लासेन को भूलना बहुत मुश्किल है जो बिना किसी परेशानी के गेंद बाउंड्री के पार पहुंचा सकते हैं। उन्होंने ट्राई नेशन सीरीज में एक मैच खेला लेकिन 56 गेंद पर 87 रन बनाए और शीर्ष स्तर के पाकिस्तानी आक्रमण के खिलाफ आसानी से रन बनाए। उन्होंने 58 मुकाबलों में 44 से अधिक के औसत और 117.44 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वह एक और खिलाड़ी है जो उपमहाद्वीपीय पिचों पर आक्रमण करना जानता है। आदिल राशिद और एडम जंपा के खिलाफ क्लासेन की जंग देखने लायक होगी।
6/6Image Source : Getty
ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) पिछले कुछ साल ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज के लिए सपने की तरह रहे हैं और आदर्श रूप से वह कभी नहीं चाहेंगे कि यह खत्म हो। उन्होंने पिछले कुछ समय से नॉक आउट मुकाबलों में भारत को काफी परेशान किया है और पाकिस्तान की बल्लेबाजी की अनुकूल पिचों पर हेड एक बार फिर गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने के लिए तैयार हैं। भारतीय प्रशंसकों को अब भी 19 नवंबर, 2023 (वर्ल्ड कप फाइनल) का दर्द सालता है और हेड में विपक्षी टीमों का दिल दुखाने की क्षमता है।
(Input- PTI)