15 अगस्त को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी अब इंडियन प्रीमीयर लीग ( आईपीएल ) के आगामी सीजन में आजादी से बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। जिसके लिए वो यूएई में जमकर तैयारी कर रहे हैं।
इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने थाला यानि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये फैन्स के लिए शेयर की है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से महेंद्र सिंह धोनी की मुस्कुराते हुए तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया - यह मुस्कान...जिसे देखने के लिए हम इंतजार नहीं कर सकते।
गौरलतब है कि धोनी ने चेन्नई को साल 2008 से शुरू हुए आईपीएल में अब तक 2010, 2011 और 2018 में तीन बार ख़िताब जिताया है। जबकि कुल 8 बार चेन्नई की टीम फ़ाइनल मैच खेल चुकी है। इतना ही नहीं के बार भी चेन्नई की टीम ग्रुप स्टेज से बाहर नहीं हुई है।
महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक आईपीएल इतिहास के 190 मैच में 42.40 की शानदार औसत से 4432 रन बनाए हैं। जिसका आगामी सीजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा।