इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम ने चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाया।
इस मुकाबले सीएसके की टीम ने फाफ डुप्लेसी (80) की विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
सीएसके के इस स्कोर के जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुभमन गिल (51) और वेंकटेस अय्यर (50) के अर्द्धशतकीय पारी के बावजूद 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 165 रन ही बना पाई। इस तरह टीम 27 रन से हारकर तीसरी बार चैंपियन बनने से चूक गई।
चेन्नई के लिए गेंदबाजी में सबसे अधिक शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट हासिल किए जबकि रविंद्र जडेजा और जोश हेजलवुड को दो-दो विकेट मिला। वहीं दीपक चाहर और ड्वेन ब्रावो को एक विकेट मिला।
वहीं केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में सुनील नरेन ने दो और जबकि शिवम मावी को एक विकेट मिला था।