1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. देखें तस्वीरें : हैदराबाद के हाथों चेन्नई को मिली सीजन की लगातार तीसरी हार

देखें तस्वीरें : हैदराबाद के हाथों चेन्नई को मिली सीजन की लगातार तीसरी हार

Written By: India TV Sports Desk
Published : Oct 03, 2020 10:17 am IST,  Updated : Oct 03, 2020 10:17 am IST
सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 14वें मैच में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 7 रन से मात दी। ये IPL 2020 में चेन्नई की लगातार तीसरी हार है
1/5 Image Source : pti

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 14वें मैच में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 7 रन से मात दी। ये IPL 2020 में चेन्नई की लगातार तीसरी हार है

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 164 रन बनाए। इस मैच में हैदराबाद ने 69 रन पर अपने 4 विकेट खो दिए थे लेकिन प्रियम और अभिषेक के बीच हुई रिकॉर्ड साझेदारी ने टीम को सम्मानजनत स्कोर तक पहुंचाया।  
2/5 Image Source : pti

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 164 रन बनाए। इस मैच में हैदराबाद ने 69 रन पर अपने 4 विकेट खो दिए थे लेकिन प्रियम और अभिषेक के बीच हुई रिकॉर्ड साझेदारी ने टीम को सम्मानजनत स्कोर तक पहुंचाया।

प्रियम गर्ग 51 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 77 रनों की साझेदारी हुई।
3/5 Image Source : IPL

प्रियम गर्ग 51 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 77 रनों की साझेदारी हुई।

हैदराबाद के स्कोर के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी और 7 रनों से मैच हार गई। चेन्नई के लिए जडेजा ने 50 जबकि कप्तान धोनी ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली। 
4/5 Image Source : pti

हैदराबाद के स्कोर के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी और 7 रनों से मैच हार गई। चेन्नई के लिए जडेजा ने 50 जबकि कप्तान धोनी ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली। 

हैदराबाद की ओर से टी नटराजन ने 2 विकेट चटकाए जबकि अब्दुल समद और भुवनेश्वर कुमार को 1-1 सफलता मिली। इस जीत के साथ हैदराबाद पाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
5/5 Image Source : iplt20

Advertisement