आईपीएल 2020 के 34वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शिखर धवन के शतक के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से मात दी।
इस मैच में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही, उनके नए आतिशी सलामी बल्लेबाज सैम कुर्रन बिना खाता खोले ही पहले ओवर में देशपांडे का शिकार बने।
इसके बाद शेन वॉटसन (36) और फाफ डु प्लेसिस (58) के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी हुई।
वॉटसन और डु प्लेसिस के आउट होने के बाद रायुडू ने नाबाद 45 औंर जडेजा ने 13 गेंदों पर 33 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 179 के स्कोर तक पहुंचाया। धोनी एक बार फिर फेल हुए और वह 3 के निजी स्कोर पर नॉर्टजे का शिकार बने।
180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को पहले ही ओवर में दीपकर चहर ने पृथ्वी शॉ को आउट कर झटका दिया।
धवन ने इसके बाद अय्यर के साथ अच्छी साझेदारी की। अय्यर ने 23 तो धवन ने 101 रन की नाबाद पारी खेली।
अंत में अक्षर पटेल ने 5 गेंदों पर 21 रन बनाकर टीम को एक गेंद शेष रहते मैच जीताया।