इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज, स्मृति मंधाना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज, स्मृति मंधाना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने लंकाई गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। उन्होंने कुल 80 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 10000 रन पूरे कर लिए हैं।
Published : Dec 29, 2025 02:04 pm IST, Updated : Dec 29, 2025 02:04 pm IST
1/5Image Source : ap
स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने लंकाई गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। उन्होंने कुल 80 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 10000 रन पूरे कर लिए हैं। वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दस हजार रन पूरे करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने 280 पारियों में ऐसा करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
2/5Image Source : ap
स्मृति मंधाना ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक कुल 280 पारियां खेली हैं और उन्होंने इस दौरान 10053 रन बनाए हैं। इसमें टेस्ट में 629 रन, वनडे में 5322 रन और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4102 रन शामिल रहे हैं।
3/5Image Source : pti
मिताजी राज महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 291 पारियों में ये रन बनाए थे। फिलहाल वह क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुकी हैं। मिताली ने टेस्ट में कुल 699 रन, वनडे में 7805 रन और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2364 रन बनाए थे।
4/5Image Source : ap
इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 308 पारियों में ये रन पूरे किए थे।
5/5Image Source : ap
न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 314 पारियों में ये रन पूरे किए थे।