मौजूदा भारतीय टीम में कई गेंदबाज है जो अच्छी खासी गति से गेंदबाजी करते है, लेकिन 1999 में भारतीय गेंदबाज द्वारा डाली गई सबसे तेज गेंद के रिकॉर्ड को आज तक कोई भारतीय गेंदबाज नहीं तोड़ पाया है। जवागल श्रीनाथ ने 1999 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 154.5 KMPH की गति से गेंद डाली थी। कई गेंदबाजों ने श्रीनाथ के इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहें। आइए देखते हैं श्रीनाथ के बाद किन भारतीय खिलाड़ियों ने डाली सबसे तेज गेंद-
वरुण एरोन
श्रीलंका के खिलाफ 2014 में एरोन ने 152.5 KMPH की गति से एक गेंद डाली थी।
उमेश यादव
2012 में श्रीलंका के खिलाफ ट्रॉई सीरीज में उमेश यादव ने 152.5 KMPH की गति से गेंद डाली थी।
इशांत शर्मा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 2008 में इशांत शर्मा ने पर्थ टेस्ट मैच में रिकी पोंटिंग को 152.6 KMPH की रफ्तार से गेंद डाली थी।
जसप्रीत बुमराह
यॉर्कर किंग बुमराह ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 153.2 KMPH की गति से भारत के लिए दूसरी सबसे तेज गेंद डाली थी।