T20 इंटरनेशनल में सबसे कम बॉल पर अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा अब दूसरे नंबर पर पहुंचे
T20 इंटरनेशनल में सबसे कम बॉल पर अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा अब दूसरे नंबर पर पहुंचे
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी कर कई नए नए कीर्तिमान अपने नाम कर लिए। वो तो कहो युवराज सिंह का टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम बॉल पर लगाया गय अर्धशतक बच गया, नहीं तो एक वक्त तो वो भी उनके निशाने पर आ गया था।
Published : Feb 03, 2025 01:27 pm IST, Updated : Feb 03, 2025 01:27 pm IST
1/5Image Source : getty
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी कर कई नए नए कीर्तिमान अपने नाम कर लिए। वो तो कहो युवराज सिंह का टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम बॉल पर लगाया गय अर्धशतक बच गया, नहीं तो एक वक्त तो वो भी उनके निशाने पर आ गया था।
2/5Image Source : getty
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज युवराज सिंह हैं। उन्होंने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 12 बॉल पर शतक ठोक दिया था। ये वही मैच है, जिसमें युवराज सिंह ने छह बॉल पर छह छक्के लगाने का काम किया था। तब उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और 7 छक्के लगाए थे और 58 रनों की पारी खेली थी।
3/5Image Source : getty
अभिषेक शर्मा अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने दो फरवरी 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ 17 बॉल पर अर्धशतक लगाने का काम किया है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 13 छक्के लगाकर 135 रनों की जबरदस्त पारी खेली है।
4/5Image Source : pti
सूर्यकुमार यादव अब नीचे चले गए हैं। उन्होंने साल 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केवल 18 बॉल पर अर्धशतक लगाया था। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 5 चौके और 5 छक्के लगाकर 61 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी।
5/5Image Source : getty
केएल राहुल की बात की जाए तो उन्होंने भी साल 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ केवल 18 बॉल पर अर्धशतक लगाया था। उनकी पारी के दौरान 6 चौके और 3 छक्के आए, उनके बल्ले से 50 रनों की पारी आई थी।