Published : Sep 14, 2025 06:57 pm IST, Updated : Sep 14, 2025 06:57 pm IST
1/6Image Source : AP
टी-20 इंटरनेशनल में बतौर फुल मेंबर नेशन सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी डेविड मिलर के नाम है। डेविड मिलर ने अक्टूबर 2017 में बांग्लदेश के खिलाफ 35 गेंदों में सेचुंरी लगाई थी। उन्होंने 36 गेंदों में 7 चौकों और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए थे।
2/6Image Source : AP
मिलर के बाद हिटमैन यानी कि रोहित शर्मा के नाम है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा दिसंबर 2017 में मिलर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में 35 गेंदों में शतक बनाया था। 'हिटमैन' ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 43 गेंदों में 12 चौकों और 10 छक्कों मदद से 118 रनों की पारी खेली थी। बता दें कि रोहित टेस्ट और टी20 इंरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
3/6Image Source : AP
भारत के अभिषेक शर्मा संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबले में 37 गेंदों में शतक लगाया था। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 135 रनों की तूफानी पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान 7 चौके और 13 छक्के लगाए थे।
4/6Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड भी 37 गेंदों में शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं। उन्होंने यह कारनामा जुलाई 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में किया था। डेविड ने अपनी इस 102 रनों की नाबाद पारी के दौरान 6 चौके और 11 छक्के लगाए थे।
5/6Image Source : AP
इंग्लैंड के फिल साल्ट T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले फुल मेंबर नेशन प्लेयर्स की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मैनचेस्टर (12 सितंबर) में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 39 गेंदों में शतक लगाया था। वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 39 गेंदों में शतक मार लगा हैं। साल्ट ने 60 गेंदों में 15 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 141 रनों की पारी खेली।
6/6Image Source : AP
फिल साल्ट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर T20I में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज सैमसन ने अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 40 गेंदों में शतक लगाया था। उन्होंने हैदराबाद के मैदान पर 47 गेंदों में 111 रन बटोरे थे। इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 8 छक्के देखने को मिले थे।