Published : Jan 31, 2023 12:20 pm IST, Updated : Jan 31, 2023 12:21 pm IST
1/6Image Source : Getty
HBD Ruturaj Gaikwad: दोहरा शतक, एक ओवर में 7 छक्के, यहां देखे ऋतुराज के अनोखे रिकॉर्ड
2/6Image Source : Getty
भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ आज (31 जनवरी) अपना जन्म दिन मना रहे हैं। उन्होंने साल 2021 में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
3/6Image Source : PTI
आईपीएल से अपनी पहचान बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ अपनी शानदार बल्लबाजी के कलाओं के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई।
4/6Image Source : PTI
आईपीएल में ऋतुराज के रिकॉर्ड पर एक नजर डालें तो वह मौजूदा समय में धोनी की टीम सीएसके के लिए खेलते हैं। आईपीएल के 36 मैचों में उन्होंने 37.72 की औसत और 130.35 की शानदार स्ट्राइक रेट से 1207 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान एक शातक और 10 अर्धशतक लगाए हैं।
5/6Image Source : PTI
धोनी की टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने साल 2021 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। उस सीजन वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 16 मैचों में 45.35 की औसत और 136.26 की स्ट्राइक रेट से 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता था।
6/6Image Source : PTI
घरेलू क्रिकेट में भी ऋतुराज गायकवाड़ रिकॉर्ड दमदार रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ ने साल 2022 में हुए विजय हजारे ट्रॉफी में खेले गए 5 मैचों में 220 की औसत से 660 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने चार शतक लगाया था। गायकवाड़ ने इसी सीजन में एक मैच के दौरान 220 नाबाद रनों की पारी खेली थी। इसी मैच में गायकवाड़ ने एक ही ओवर में सात छक्के लगाए थे। इस ओवर की एक गेंद नो बॉल थी।