आईसीसी रैंकिंग में कौन हैं टॉप 5 बल्लेबाज, शुभमन गिल ODI में नंबर 1 पर पहुंचे
आईसीसी रैंकिंग में कौन हैं टॉप 5 बल्लेबाज, शुभमन गिल ODI में नंबर 1 पर पहुंचे
आईसीसी की नई रैंकिंग अपडेट हो गई है। इस बीच बड़ा और अहम बदलाव ये हुआ है कि भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वनडे में पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि इस रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज आखिर कौन कौन से हैं।
Published : Jul 30, 2026 04:18 pm IST, Updated : Jul 30, 2026 04:18 pm IST
1/6Image Source : pti
आईसीसी की नई रैंकिंग अपडेट हो गई है। इस बीच बड़ा और अहम बदलाव ये हुआ है कि भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वनडे में पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि इस रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज आखिर कौन कौन से हैं।
2/6Image Source : ap
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भारत के शुभमन गिल पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 801 की चल रही है। पिछले कुछ वक्त या यूं कहें कि जब से वे कप्तान बने हैं, तब से जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं, इसका फायदा उन्हें रैंकिंग में भी मिलता हुआ नजर आ रहा है।
3/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल अब दूसरे नंबर पर चले गए हैं। वे पिछले कुछ वक्त से पहले नंबर पर थे, लेकिन अब गिल ने उन्हें से नीचे जाना पड़ा है। डेरिल मिचेल की रेटिंग 794 की हो गई है।
4/6Image Source : ap
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बात की जाए तो वे इस वक्त तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग में कोहली की रेटिंग अभी 767 की चल रही है।
5/6Image Source : ap
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा नंबर चार पर हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग में उनकी रेटिंग 758 की है। कोहली और रोहित दोनों अब केवल वनडे ही खेलते हैं, इसलिए जब वे ये दोनों मैदान पर आते हैं तो सभी की नजर इन पर रहती है।
6/6Image Source : getty
अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान की बात की जाए तो वे नंबर 5 पर चल रहे हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग में उनकी रेटिंग फिलवक्त 712 की है। फिलहाल उनके और आगे जाने की कोई संभावना नजर नहीं आती है।