ICC Rankings: ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान और नीचे गई, टीम इंडिया का जलवा
ICC Rankings: ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान और नीचे गई, टीम इंडिया का जलवा
आईसीसी ने नई रैंकिंंग जारी कर दी है। खास बात ये है कि इस बार वनडे की जो नई रैंकिंग जारी की है, उसे सालाना अपडेट किया गया है। अभी बहुत ज्यादा वनडे नहीं हो रहे हैं, लेकिन जल्द ही ये मुकाबले होंगे, क्योंकि अगले साल वनडे विश्व कप भी है। इस बीच आईसीसी ने नया अपडेट दिया है, उसमें पाकिस्तान को जबरदस्त नुकसान हुआ है।
Published : May 12, 2026 11:38 am IST, Updated : May 12, 2026 11:38 am IST
1/6Image Source : india tv
आईसीसी ने नई रैंकिंंग जारी कर दी है। खास बात ये है कि इस बार वनडे की जो नई रैंकिंग जारी की है, उसे सालाना अपडेट किया गया है। अभी बहुत ज्यादा वनडे नहीं हो रहे हैं, लेकिन जल्द ही ये मुकाबले होंगे, क्योंकि अगले साल वनडे विश्व कप भी है। इस बीच आईसीसी ने नया अपडेट दिया है, उसमें पाकिस्तान को जबरदस्त नुकसान हुआ है। टीम और नीचे चली गई है। भारतीय टीम का जलवा बरकरार है।
2/6Image Source : ap
आईसीसी की ओर से वनडे की नई रैंकिंग जारी की गई है, उसमें टीम इंडिया पहले नंबर पर है। भारतीय टीम पहले भी पहले नंबर वन थी और अपडेट के बाद भी वहीं पर है। भारत की रेटिंग अभी 118 की चल रही है। टीम इंडिया अब अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। माना जा रहा है कि जल्द ही इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान भी बीसीसीआई की ओर से कर दिया जाएगा।
3/6Image Source : ap
नई आईसीसी वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड की दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड की रेटिंग इस वक्त 113 की चल रही है। टीम का प्रदर्शन पिछले दिनों मिलाजुला रहा है। हालांकि बाकी टीमों को पछाड़कर टीम दूसरे नंबर पर सालाना अपडेट के बाद भी बनी हुई, ये अपने आप में बड़ी बात है।
4/6Image Source : pti
ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो आईसीसी वनडे रैंकिंग में इस वक्त तीसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग 109 की चल रही है। टीम वैसे तो अच्छा खेल दिखा रही है, लेकिन यहां तीसरे नंबर पर ही है। जल्द ही टीम फिर से मैदान में उतरेगी और उसके बाद उसे आगे आने का मौका मिलेगा।
5/6Image Source : getty
इस बीच बड़ा अपडेट ये हुआ है कि साउथ अफ्रीका की टीम को एक स्थान का फायदा हो गया है। टीम अब नंबर चार पर पहुंच चुकी है। साउथ अफ्रीका की रेटिंग आईसीसी वनडे रैंकिंग में रेटिंग 102 की है। उसने पाकिस्तान को पीछे करके इस नंबर पर कब्जा करने में कामयाबी हासिल की है।
6/6Image Source : getty
पाकिस्तान की बात की जाए तो उसे एक स्थान का नुकसान हुआ है। पाकिस्तानी टीम अब नंबर 5 पर चली गई है। उसकी रेटिंग अभी 98 की चल रही है। यानी रेटिंग भी 100 के नीचे चली गई है। टीम ने अगर जल्द ही ठीक खेल नहीं दिखाया तो वो टॉप 5 से भी बाहर हो जाएगी। श्रीलंका की टीम नंबर 6 पर है और उसकी रेटिंग 96 की है। यानी केवल दो ही अंकों का फासला है, जो एक दो मैचों में ही खत्म हो जाएगा।