ICC Rankings: ODI रैंकिंग में टीम इंडिया का जलवा, पाकिस्तान यहां भी बेहाल
ICC Rankings: ODI रैंकिंग में टीम इंडिया का जलवा, पाकिस्तान यहां भी बेहाल
आईसीसी रैंकिंग में इस वक्त ज्यादा बदलाव नहीं हो रहे हैं। इक्का दुक्का मुकाबले ही खेले जा रहे हैं। हालांकि कुछ दिन बाद टीमें इसी पर फोकस करने वाली हैं। अगले साल वनडे विश्व कप होगा, इसके लिए टीमें अपनी तैयारी शुरू करने वाली हैं। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि आईसीसी की वनडे रैंकिंग में कौन सी टीम पहले नंबर पर है।
Published : Apr 28, 2026 01:53 pm IST, Updated : Apr 28, 2026 01:53 pm IST
1/6Image Source : ap
आईसीसी रैंकिंग में इस वक्त ज्यादा बदलाव नहीं हो रहे हैं। इक्का दुक्का मुकाबले ही खेले जा रहे हैं। हालांकि कुछ दिन बाद टीमें इसी पर फोकस करने वाली हैं। अगले साल वनडे विश्व कप होगा, इसके लिए टीमें अपनी तैयारी शुरू करने वाली हैं। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि आईसीसी की वनडे रैंकिंग में कौन सी टीम पहले नंबर पर है। साथ ही आपको बता दें कि पाकिस्तान का हाल यहां भी बेहाल है। चलिए टॉप 5 टीमों पर एक नजर डालते हैं।
2/6Image Source : ap
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम पहले नंबर पर है। टीम इंडिया की अंक इस वक्त 5377 हैं और उसकी रेटिंग 119 की है। भारतीय टीम की लीड काफी ज्यादा है, इसलिए फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि उसे पहले नंबर से कोई हटा पाएगा। अब जून में टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज भारत में ही होगी।
3/6Image Source : ap
न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर दो पर है। उसकी रेटिंग 111 की है। न्यूजीलैंड ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली थी, जिसके दो मैचों में उसे हार मिली और केवल एक ही जीता जा सका। इससे उनकी रैंकिंग तो वही है, लेकिन रेटिंग में हल्की सी गिरावट देखने के लिए मिल रही है। अब न्यूजीलैंड और बांगलादेश की टीमें टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेल रही हैं।
4/6Image Source : ap
ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां पर तीसरे नंबर पर नजर आ रही है। पिछले कुछ वक्त से टीम उतना अच्छा खेल नहीं दिखा पा रही है, जिसके लिए वो जानी और पहचानी जाती है। टीम की रेटिंग आईसीसी वनडे रैंकिंग में 109 की है। टीम जल्द कोई वनडे मैच भी नहीं खेलेगी, जिससे उसकी रेटिंग में कुछ इजाफा हो पाए। यानी यहीं पर रहेगी।
5/6Image Source : ap
पाकिस्तान क्रिकेट टीम यहां नंबर चार पर है। आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान की रेटिंग 102 की है। पाकिस्तान टीम अब टेस्ट खेलने के लिए बांग्लादेश जाने की तैयारी में है, लेकिन वनडे मैच कब खेलेगी, इसको लेकर कोई अपडेट नहीं है। कहीं ऐसा ना हो कि टीम इससे भी नीचे चली जाए और टॉप 5 से ही बाहर हो जाए।
6/6Image Source : ap
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 5 पर है। उसकी रेटिंग फिलहाल आईसीसी वनडे रैंकिंग में 98 की है। टीम फिलहाल कोई वनडे मैच नहीं खेलेगी। पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा साउथ अफ्रीका ही है। दोनों के बीच केवल चार ही रेटिंग अंक का अंतर है, जो कभी भी खत्म हो सकता है।