1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. ICC Rankings: ODI रैंकिंग में कौन सी टीम है टॉपर, पाकिस्तान का हाल खराब

ICC Rankings: ODI रैंकिंग में कौन सी टीम है टॉपर, पाकिस्तान का हाल खराब

Published : Apr 03, 2026 01:41 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 01:41 pm IST
आईसीसी की रैंकिंग आ चुकी है। इस वक्त वनडे भले ही कम हो रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में एक दिवसीय मुकाबले ज्यादा होंगे। अगले साल वनडे का ही विश्व कप है, इसलिए सभी टीमों का फोकस इसी पर होगा। इस बीच आपको एक नजर आईसीसी की वनडे रैंकिंग पर डालनी चाहिए। टॉप 5 टीमों के बारे में हम आपको बताएंगे, लेकिन पहले ही जानकारी दे दें कि पाकिस्तान का हाल यहां भी काफी खराब है।
1/6 Image Source : ap

आईसीसी की वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया पहले नंबर पर है। भारत की रेटिंग 119 की है, जो दूसरे नंबर की टीम से काफी ज्यादा है। भारतीय टीम जब जून में फिर से वनडे के लिए मैदान में उतरेगी, जब अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर आएगी और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसका आगाज 14 जून से होगा।
2/6 Image Source : ap

आईसीसी वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर है। इस टीम की रेटिंग इस वक्त 114 की चल रही है, जो अच्छी कही जा सकती है। टीम ने पिछले दिनों वनडे में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरे नंबर की कुर्सी पर कब्जा किया है। न्यूजीलैंड की टीम इसी महीने बांग्लादेश का दौरा करने जा रही है। जहां तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसमें उसके पास अपनी रेटिंग बढ़ाने का मौका होगा।
3/6 Image Source : ap

ऑस्ट्रेलिया आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे नंबर पर है। टीम भले ही अभी​ विश्व चैंपियन हो, लेकिन टीम का खेल कुछ खास नहीं रहा है। टीम की रेटिंग 109 की है। साल 2023 में जब पिछला विश्व कप खेला गया था, तब उसी ने टीम इंडिया को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था। टीम अब सीधे सितंबर में वनडे मैच खेलेगी, जब उसे जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है। अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में वनडे विश्व कप खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम उसी की तैयारी शुरू करेगी।
4/6 Image Source : getty

पाकिस्तान की बात की जाए तो टीम इस वक्त चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान की रेटिंग आईसीसी वनडे रैंकिंग में 102 की है। आने वाले वक्त में पाकिस्तानी टीम किसके खिलाफ वनडे मैच खेलेगी, इसका कोई शेड्यूल नहीं है। टीम जुलाई में वेस्टइंडीज जाएगी, जहां टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, लेकिन अभी तक वनडे की कोई जानकारी नहीं है।
5/6 Image Source : getty

साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 5 पर है। टीम की रेटिंग 98 की है। साउथ अफ्रीकी टीम सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। जो दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगी।
6/6 Image Source : getty

Advertisement