ICC Rankings: टी20 रैंकिंग में भारत का दबदबा, पाकिस्तानी टीम फिर फिसड्डी
ICC Rankings: टी20 रैंकिंग में भारत का दबदबा, पाकिस्तानी टीम फिर फिसड्डी
आईसीसी की नई रैंकिंग आ चुकी है। हालांकि इस वक्त ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं हो रहे हैं, इसके बाद भी आईसीसी ने इसे हाल ही में अपडेट किया है। खास बात ये है कि टीम इंडिया जहां अभी भी पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमाए बैठी है, वहीं पाकिस्तानी टीम फिर से फिसड्डी साबित हुई है। पाकिस्तानी टीम तो टॉप 5 से भी बाहर है।
Published : Apr 20, 2026 02:37 pm IST, Updated : Apr 20, 2026 02:37 pm IST
1/7Image Source : ap
आईसीसी की नई रैंकिंग आ चुकी है। हालांकि इस वक्त ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं हो रहे हैं, इसके बाद भी आईसीसी ने इसे हाल ही में अपडेट किया है। खास बात ये है कि टीम इंडिया जहां अभी भी पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमाए बैठी है, वहीं पाकिस्तानी टीम फिर से फिसड्डी साबित हुई है। पाकिस्तानी टीम तो टॉप 5 से भी बाहर है, वो इससे भी नीचे चली जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।
2/7Image Source : afp
आईसीसी की टी20 रैंकिंग में इस वक्त भारतीय टीम पहले नंबर पर है। उसकी रेटिंग अभी 273 की चल रही है। टीम इंडिया का काफी लंबे वक्त से इस कुर्सी पर कब्जा है। अी20 विश्व कप 2026 से पहले ही भारतीय टीम नंबर थी और अब तक वहीं पर है। टीम इंडिया ने बैक टू बैक दो साल इस फॉर्मेट का विश्व कप जीता है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत विश्व विजेता बना था।
3/7Image Source : ap
इंग्लैंड क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है। टीम की रेटिंग फिलवक्त 259 की चल रही है। यानी पहले और दूसरे नंबर की टीम के बीच रेटिंग का काफी अंतर है, जो जल्द खत्म होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। जुलाई में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। तब असली रोमांच आएगा। इस बीच इंग्लैंड की टीम कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल रही है।
4/7Image Source : ap
ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। उसकी रेटिंग 258 की है। यानी दूसरे और तीसरे नंबर के बीच अंतर बहुत कम है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम भी फिलहाल कोई टी20 मुकाबला नहीं खेलेगी। जून में टीम को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। उम्मीद है कि इसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम हो सकता है कि दूसरे नंबर तक पहुंच जाए।
5/7Image Source : ap
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की बात की जाए तो वो आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर चार पर है। उसकी रेटिंग 249 की है। अभी न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। इसके बाद टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। इस दौरान तीन मैच होंगे।
6/7Image Source : ap
आईसीसी की टी20 रैंकिंग में साउथ अफ्रीका की टीम नंबर 5 पर है। उसकी रेटिंग अभी 245 की चल रही है। साउथ अफ्रीका की टीम अब सीधे सितंबर में टी20 सीरीज खेलेगी, जब उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा, तब तक कोई सीरीज नहीं है।
7/7Image Source : getty
अब जरा पाकिस्तान के बारे में जान लीजिए। पाकिस्तानी टीम टॉप 6 से बाहर है। आईसीसी टी20 रैंकिंग में पाकिस्तानी टीम 238 की रेटिंग के साथ छठे स्थान पर है। टीम की हालत खराब है। वेस्टइंडीज की रेटिंग 235 की है और वे सातवें नंबर पर है। हो ना हो, जल्द ही वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान को पीटकर आगे निकल जाए।