ICC Rankings: कौन है टेस्ट की नंबर वन टीम, भारत टॉप 3 से बाहर
ICC Rankings: कौन है टेस्ट की नंबर वन टीम, भारत टॉप 3 से बाहर
आईसीसी रैंकिंग का इंतजार सभी को रहता है। हालांकि बात अगर टेस्ट की करें तो इस वक्त इस फॉर्मेट के मैच कम खेले जा रहे हैं, यही वजह है कि आईसीसी ने टेस्ट की रैंकिंग अपडेट भी नहीं की है। जनवरी से लेकर अब तक इसे अपडेट नहीं किया गया है।
Published : Apr 21, 2026 12:50 pm IST, Updated : Apr 21, 2026 12:50 pm IST
1/6Image Source : ap
आईसीसी रैंकिंग का इंतजार सभी को रहता है। हालांकि बात अगर टेस्ट की करें तो इस वक्त इस फॉर्मेट के मैच कम खेले जा रहे हैं, यही वजह है कि आईसीसी ने टेस्ट की रैंकिंग अपडेट भी नहीं की है। जनवरी से लेकर अब तक इसे अपडेट नहीं किया गया है। लेकिन फिर भी आपको एक नजर इस पर डालना चाहिए, ताकि पता रहे कि इस वक्त टेस्ट की नंबर वन टीम कौन सी है। हालांकि एक बात आपको बता दें कि टीम इंडिया टॉप 3 से बाहर चल रही है।
2/6Image Source : getty
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त ऑस्ट्रेलिया नंबर वन टीम है। उसका पहले नंबर पर काफी दिनों से कब्जा बना हुआ है। टीम की रेटिंग अभी 128 की चल रही है, जो दूसरे नंबर की टीम से काफी ज्यादा है। ये बात और है कि अभी ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियन नहीं है, लेकिन इसके बाद भी टीम टॉप पर नहीं हुई। इतना ही नहीं निकट भविष्य में इस बात की संभावना काफी कम है कि वो वहां से हटे।
3/6Image Source : getty
अभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता टीम साउथ अफ्रीका है। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ही इस खिताब पर कब्जा किया था। टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है और उसकी रेटिंग 116 की है। साउथ अफ्रीका टेस्ट टीम के कप्तान टेम्बा बावूमा है, जो अपनी टीम के लिए शानदार कप्तानी करते हैं।
4/6Image Source : getty
इंग्लैंड की टीम यहां पर तीसरे नंबर पर है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड की रेटिंग अभी 109 की चल रही है। पिछले कुछ साल से टीम टेस्ट में भी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती रही है, लेकिन उसे उस तरह की सफलता नहीं मिली, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। अब देखना होगा कि टीम आगे कैसा रुख अख्तियार करती है।
5/6Image Source : getty
इन टॉप 3 टीमों के बाद भारत का नंबर आता है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर चार पर है। भारत की रेटिंग 104 की है। यानी जल्द टीम टॉप 3 में पहुंच जाएगी, इसकी भी संभावना नजर नहीं आ रही है। टीम की कमान शुभमन गिल के पास है, जिनकी कप्तानी में अब तक मिलाजुला खेल देखने के लिए मिल रहा है।
6/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 5 पर है। टीम की रेटिंग अभी 98 की चल रही है। हालांकि इसके बाद भी टीम ने टॉप 5 में अपनी जगह बना रखी है, यही उनके लिए बड़ी बात है। टीम अभी बदलाव के दौर से गुजर रही है।