ICC Rankings: टेस्ट रैंकिंग में कौन हैं टॉपर, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का जलवा
ICC Rankings: टेस्ट रैंकिंग में कौन हैं टॉपर, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का जलवा
आईसीसी रैंकिंग इस वक्त काफी दिलचस्प नजर आ रही है। खास तौर पर अगर टेस्ट की बात करें तो वहां ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का जलवा दिखाई दे रहा है। टॉप बल्लेबाजों में भारत का कोई बैटर नहीं है। हालांकि हाल फिलहाल आईसीसी ने रैंकिंग अपडेट नहीं की है, क्योंकि इस वक्त टेस्ट हो ही नहीं रहे हैं।
Published : Apr 07, 2026 01:44 pm IST, Updated : Apr 07, 2026 01:44 pm IST
1/6Image Source : ap
आईसीसी रैंकिंग इस वक्त काफी दिलचस्प नजर आ रही है। खास तौर पर अगर टेस्ट की बात करें तो वहां ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का जलवा दिखाई दे रहा है। टॉप बल्लेबाजों में भारत का कोई बैटर नहीं है। हालांकि हाल फिलहाल आईसीसी ने रैंकिंग अपडेट नहीं की है, क्योंकि इस वक्त टेस्ट हो ही नहीं रहे हैं। इसके बाद भी आपको एक नजर इस पर डालनी चाहिए कि टेस्ट के दिग्गज बल्लेबाज कौन हैं।
2/6Image Source : getty
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के कप्तान रहे जो रूट पहले नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 880 की है। साल 2024 में तो जो रूट ने 932 तक की रेटिंग हासिल कर ली थी, लेकिन उसके बाद नीचे आ गए हैं। इसके बाद भी वे पहले नंबर पर ही काबिज हैं और दूसरे नंबर के बल्लेबाज से काफी लीड भी रूट ने ले रखी है। यानी आने वाले वक्त में जो रूट इस कुर्सी से हटते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।
3/6Image Source : getty
इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर दो पर हैं। उनकी रेटिंग 857 की है, जो रूट से काफी कम है। साल 2024 में हैरी ब्रूक पहले नंबर तक जा पहुंचे थे। उनकी रेटिंग 898 तक की हो चुकी थी। लेकिन वे ज्यादा दिन वहां टिके नहीं रह पाए। हाल फिलहाल कोई टेस्ट नहीं है तो वे यहीं पर रहेंगे।
4/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के जबरदस्त बल्लेबाजों में से एक ट्रेविस हेड आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 853 की है। वे 884 की अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग तक गए थे, उसके बाद नीचे आए। वे भी जल्द कोई टेस्ट खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
5/6Image Source : getty
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के ही स्टीव स्मिथ नंबर चार पर हैं। उनकी रेटिंग 831 की है। स्टीव स्मिथ का बल्ला उस तरह से नहीं चल रहा है, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं। वे पहले नंबर पर तो नहीं पहुंच पाए, लेकिन इसके बाद भी टॉप 5 में अपनी जगह लगातार बनाए हुए हैं।
6/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड के कप्तान रहे केन विलियमसन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। उनकी रेटिंग 822 की है। बीच में केन भी एक बार टॉप पर पहुंच गए थे, लेकिन वे अब लगातार खेलते नहीं हैं, इसलिए उनकी रेटिंग नहीं बढ़ पाती है। अब देखना होगा कि केन विलियमसन अगली बार टेस्ट के लिए मैदान में कब आते हैं।