आईसीसी टी20 रैंकिंग में क्या हैं टीमों के ताजा हालात, ये है टॉप 5 की लिस्ट
आईसीसी टी20 रैंकिंग में क्या हैं टीमों के ताजा हालात, ये है टॉप 5 की लिस्ट
एशिया कप करीब आ रहा है। इस बार का एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट पर खेला जाएगा। इस बीच कुछ टीमें अपनी अपनी तैयारी में जुटी हैं। इसलिए आपको ये जानना चाहिए कि मौजूदा वक्त में टी20 में टीमों की ताजा आईसीसी रैंकिंग क्या है।
Published : Sep 01, 2025 09:26 pm IST, Updated : Sep 01, 2025 09:27 pm IST
1/6Image Source : getty
एशिया कप करीब आ रहा है। इस बार का एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट पर खेला जाएगा। इस बीच कुछ टीमें अपनी अपनी तैयारी में जुटी हैं। इसलिए आपको ये जानना चाहिए कि मौजूदा वक्त में टी20 में टीमों की ताजा आईसीसी रैंकिंग क्या है।
2/6Image Source : getty
आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया का पहले नंबर पर कब्जा बरकरार है। भारत की रेटिंग अभी 124 की है। टीम अब सीधे एशिया कप में 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। इस बार भारतीय टीम एशिया कप का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
3/6Image Source : getty
इसके बाद दूसरे नंबर पर इस वक्त न्यूजीलैंड की टीम है। न्यूजीलैंड की रेटिंग अभी आईसीसी टी20 रैंकिंग में 109 की है। भारत अलावा बाकी टीमों को पछाड़कर टीम इस वक्त दूसरे नंबर पर है, ये उसके लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है।
4/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो टीम इस वक्त आईसीसी की टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। टीम की रेटिंग 106 की है। यानी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतर ज्यादा नहीं है। जो कभी भी पट सकता है, लेकिन ये काम इतनी जल्दी होता हुआ भी नजर नहीं आ रहा है।
5/6Image Source : getty
श्रीलंका की टीम इस वक्त आईसीसी टी20 रैंंकिंग में नंबर 4 पर है। श्रीलंका की रेटिंग 103 की है। श्रीलंका की टीम एशिया कप से पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसका पहला मैच तीन सितंबर को खेला जाएगा।
6/6Image Source : getty
पाकिस्तानी टीम की हालत खराब है। टीम अभी आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 5 पर है। टीम की रेटिंग 100 की है। साउथ अफ्रीका की रेटिंग अभी 98 की है। लेकिन अगर पाकिस्तान का ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहा, जैसा अभी चल रहा है तो उसे टॉप 5 से नीचे जाने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।