आईसीसी रैंकिंग में कौन हैं टॉप 5 बल्लेबाज, यशस्वी जायसवाल इस नंबर पर
आईसीसी रैंकिंग में कौन हैं टॉप 5 बल्लेबाज, यशस्वी जायसवाल इस नंबर पर
एक बार फिर से टेस्ट का माहौल बनने वाला है। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें टकराने वाली हैं। इस बीच मुकाबले से पहले आप जान लीजिए कि इस वक्त आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
Published : Nov 12, 2025 04:57 pm IST, Updated : Nov 12, 2025 04:57 pm IST
1/6Image Source : ap
एक बार फिर से टेस्ट का माहौल बनने वाला है। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें टकराने वाली हैं। इस बीच मुकाबले से पहले आप जान लीजिए कि इस वक्त आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : getty
जो रूट इस वक्त आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनकी रेटिंग अभी 908 की चल रही है। साल 2024 में तो रूट ने 932 तक की रेटिंग हासिल कर ली थी, लेकिन अब उससे कुछ नीचे आ गए हैं। जो रूट जल्द ही टेस्ट में खेलते हुए नजर आएंगे।
3/6Image Source : getty
हैरी ब्रूक की बात की जाए तो वे इस वक्त आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 2 के बल्लेबाज हैं। उनकी रेटिंग 868 की है। साल 2024 में तो हैरी ब्रूक ने भी 898 तक की रेटिंग हासिल कर ली थी, लेकिन अब उससे कुछ नीचे आ चुके हैं।
4/6Image Source : getty
केन विलियमसन की बात की जाए तो वे इस वक्त आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 3 पर हैं। उनकी रेटिंग 850 की चल रही है। साल 2021 में केन ने 919 तक की रेटिंग हासिल कर कमाल किया था। हालांकि अब उससे काफी नीचे आ गए हैं।
5/6Image Source : getty
स्टीव स्मिथ आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में अभी नंबर चार पर हैं। उनकी रेटिंग 816 की है। जल्द ही वे इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे। पैट कमिंस की कप्तानी में वे अपनी टीम की कप्तानी भी करते हुए दिखेंगे।
6/6Image Source : pti
भारत के यशस्वी जायसवाल इस वक्त आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। उनकी रेटिंग 791 की है। 14 नवंबर से वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते हुए दिखाई देंगे। उम्मीद है कि वे इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाबी हासिल करेंगे।