आईसीसी रैंकिंग में टेस्ट की टॉप 5 टीमें, भारत अभी इस नंबर पर
आईसीसी रैंकिंग में टेस्ट की टॉप 5 टीमें, भारत अभी इस नंबर पर
भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से टेस्ट के मैदान में उतरने के लिए तैयार है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से खेला जाएगा। इस बीच आपको आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग की टॉप 5 टीमों के बारे में पता होना चाहिए। भारतीय टीम इसमें अभी शामिल है।
Published : Nov 13, 2025 06:34 pm IST, Updated : Nov 13, 2025 06:34 pm IST
1/6Image Source : getty
भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से टेस्ट के मैदान में उतरने के लिए तैयार है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से खेला जाएगा। इस बीच आपको आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग की टॉप 5 टीमों के बारे में पता होना चाहिए। भारतीय टीम इसमें अभी शामिल है।
2/6Image Source : getty
आईसीसी की टीम टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग अभी 124 की चल रही है। खास बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया की दूसरे नंबर की टीम से रेटिंग काफी ज्यादा है, इसलिए उसे फिलहाल कोई खतरा नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इसी महीने के आखिर में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के लिए मैदान में उतरेगी।
3/6Image Source : pti
इंग्लैंड की टीम आईसीसी टीम टेस्ट रैंकिंग में अभी दूसरे नंबर पर है। उसकी रेटिंग 112 की है। टीम इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। अगर उसे यहां हार मिली तो उसकी कुर्सी जा भी सकती है। दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच अंतर ज्यादा नहीं है।
4/6Image Source : getty
साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अभी तीसरे नंबर पर है। उसकी रेटिंग 111 की है। साउथ अफ्रीका की टीम अभी पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलकर आ रही है। जहां टीम को एक मैच में हार मिली और दूसरे में जीत दर्ज की। अब भारत के साथ उसका मुकाबला होने जा रहा है।
5/6Image Source : ap
भारत की टीम आईसीसी टीम टेस्ट रैंकिंग में अभी नंबर चार पर है। भारतीय टीम की रेटिंग 108 की है। भारतीय टीम के पास मौका होगा कि वो साउथ अफ्रीका को दोनों टेस्ट में हराकर न केवल साउथ अफ्रीका को पीछे कर, बल्कि इंग्लैंड के भी करीब पहुंच जाए। हालांकि पहले नंबर की कुर्सी अभी उससे काफी दूर है।
6/6Image Source : getty
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड नंबर पांच पर है। टीम की रेटिंग अभी 96 की है। टीम अभी आगे जा पाएगी, इसकी संभावना कम है। लेकिन दूसरी टीमों के प्रदर्शन से उनकी रैंकिंग जरूर बदल सकती है।