1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: किस टीम ने T20Is में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: किस टीम ने T20Is में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

Written By: Hitesh Jha
Published : Nov 04, 2025 05:46 pm IST,  Updated : Nov 04, 2025 05:46 pm IST
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का चौथा मैच 6 नवंबर को क्वींसलैंड में खेला जाएगा। पांच मैचों की ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। दोनों ही टीमों के पास एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं। इस बीच आज हम आपको बताएंगे कि दोनों टीमों में से किस टीम ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाया है।
1/5 Image Source : AP

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम में मौजूद प्लेयर्स की बात करें तो वहां भारत की तरफ से पांच बल्लेबाजों ने शतक लगाया है। भारत के स्क्वॉड में मौजूद प्लेयर्स में से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 4 शतक, संजू सैमसन ने 3 शतक, अभिषेक शर्मा ने 2 शतक, तिलक वर्मा ने 2 शतक और शुभमन गिल ने 1 शतक लगाए हैं। इस तरह से टीम इंडिया के स्क्वॉड में मौजूद प्लेयर्स ने कुल 12 शतक लगाए हैं।
2/5 Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो वहां स्क्वॉड में मौजूद प्लेयर्स में से ग्लेन मैक्सवेल ने 5 शतक लगाए हैं। उनके अलावा जोश इंगलिस ने 2 शतक, टिम डेविड ने 1 शतक, मिचेल मार्श ने 1 शतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम में मौजूद खिलाड़ियों ने मिलकर कुल 9 शतक लगाए हैं। इस तरह से शतक लगाने के मामले में यहां टीम इंडिया काफी आगे है।
3/5 Image Source : AP

ओवरऑल शतक लगाने की बात करें तो वहां टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अभी तक टी-20 इंटरनेशनल में कुल 24 शतक लगाए हैं। वहीं कंगारू टीम की बात करें तो उनके बल्लेबाजों ने मिलकर T20Is में अब तक 13 शतक लगाए हैं। शतक लगाने के मामले में टीम इंडिया के बल्लेबाज काफी आगे हैं।
4/5 Image Source : AP

T20Is में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। इस फॉर्मेट में रोहित के आंकड़े काफी शानदार हैं। रोहित के नाम टी-20 इंटरनेशनल में कुल 5 शतक दर्ज हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उनकी टीम के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम है। मैक्सवेल ने भी टी-20 इंटरनेशनल में कुल 5 शतक लगाए हैं।
5/5 Image Source : AP

Advertisement