भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैच की सीरीच का पहला मैच चेन्नई में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और उप्री क्रम बुरी तरह फ्लॉप रहा। राहुल ने 6, कोहली ने 4 और रोहित 36 रन बनाकर आउट हो गए।
टॉप ऑडर फ्लॉप होने के बाद युवा खिलाड़ियों ने रन बनाने का जिम्मा उठाया और पंत (71)-अय्यर(70) ने मिलकर 114 रन जोड़े।
अंत में केदार जाधव ने 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली जिसके दम पर भारत ने विंडीज के सामने 288 रन का टारगेट रखा। विंडीज की ओर से कॉट्रेल, पॉल और जोसेफ ने दो-दो विकेट लिए।
भारत को हर बार की तरह दीपक चाहर ने अच्छी शुरुआत दिलाते हुए सुनील अंब्रिस का विकेट दिलाया। आंब्रिस 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इसके बाद हेटमायर ने आकर विंडीज की पारी को संभाला और दोनों के बीच 218 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई।
हेटमायर ने 139 रन तो होप ने नाबाद 102 रन की पारी खेलकर विंडीज को पहले मैच में 8 विकेट से जीत दिलाई। अब इस सीरीज में विंडीज की टीम 1-0 से आगे है।