Published : Jul 27, 2024 11:00 pm IST, Updated : Jul 27, 2024 11:00 pm IST
1/5Image Source : Getty
पीवी सिंधु - ओलंपिक में भारत के लिए दो बार मेडल जीत चुकी पीवी सिंधु वुमेंस सिंगल इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल और टोक्यो ओलंपिक में बॉन्ज मेडल भारत के लिए जीता था। पीवी सिंधु से इस बार भी भारतीय फैंस को एक मेडल की उम्मीद है।
2/5Image Source : Getty
एचएस प्रणय - मेंस सिंगल इवेंट में भारत की ओर से दो एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। उनमें से एक एचएस प्रणय भी हैं। प्रणय ने भारत के लिए कई अहम मौकों पर मेडल जीता है। उन्हें टोक्यो ओलंपिक में निराशा हाथ लगी थी।
3/5Image Source : Getty
लक्ष्य सेन - मेंस सिंगल इवेंट में भारत के दूसरे एथलीट हैं। लक्ष्य सेन भारत के सबसे बड़े बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके नाम कई खिताब दर्ज हैं।
4/5Image Source : Getty
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी - मेंस डबल्स इवेंट सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। भारत की यह जोड़ी वर्ल्ड रैंकिंग में एक समय पर पहले स्थान पर भी रह चुकी है। भारत को इन दोनों से पेरिस ओलंपिक में मेडल की पूरी उम्मीद है।
5/5Image Source : Getty
अश्विनी पोनप्पा/तनिषा क्रैस्टो - वुमेंस डबल्स इवेंट में भी भारत हिस्सा ले रहा है। इसमें अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वुमेंस डबल्स के खिलाड़ी 29 जुलाई को अपना पहला मैच खेलेंगी।