ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे मैच में 11 रनों से हराकर भारत ने तीन मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। धवन 1 के निजी स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन केएल राहुल ने 51 रन की पारी खेली।
केएल राहुल के अलावा जडेजा ने 44 रन की नाबाद पारी खेली जिसकी बदौलत टीम 161 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। पारी के दौरान जडेजा चोटिल हो गए थे और कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में चहल को टीम में शामिल किया गया था।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को एरोन फिंच (35) और डार्सी शॉट (34) ने अच्छी शुरुआत दी, दोनों ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े।
फिंच का विकेट गिरने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। इस दौरान डेब्यू कर रहे टी नटराजन ने 3 विकेट लिए।
कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में टीम में शामिल हुए चहल ने भी तीन विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित 20 ओवर में 150 ही रन बना पाई।