Published : Jun 29, 2023 12:06 pm IST, Updated : Jun 29, 2023 12:09 pm IST
1/5Image Source : Getty
भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन पांच अक्टूबर से होने जा रहा है और यह पांचवां ऐसा मौका होगा कि, भारतीय सरजमीं पर कोई ICC फाइनल खेला जाएगा। 19 नवंबर को अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम इस फाइनल मुकाबले का गवाह बनेगा। अभी तक कुल चार आईसीसी फाइनल भारत में हुए हैं, आइए जानते हैं सभी के रिजल्ट:-
2/5Image Source : Getty
1- ODI World Cup 1987- यह पहला ऐसा मौका था जब भारत में कोई आईसीसी फाइनल खेला गया। कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की भिड़ंत हुई थी। उस मैच में कंगारू टीम ने 7 रनों से जीत दर्ज करते हुए पहला वर्ल्ड कप जीता था।
3/5Image Source : Getty
2- Champions Trophy 2006- मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल हुआ था। इस मैच में कंगारू टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया था।
4/5Image Source : Getty
3- ODI World Cup 2011- इसके बाद साल 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल हुआ। इस मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अपना दूसरा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।
5/5Image Source : Getty
4- T20 World Cup 2016- कोलकाता का ईडेन गार्डेन्स साल 2016 में एक बार फिर से आईसीसी फाइनल का गवाह बना टी20 वर्ल्ड कप में। इस मैच में आमने-सामने थीं इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें। कार्लोस ब्रेथवेड के बेन स्टोक्स पर लगाए गए पांच छक्कों ने विंडीज को पांचवां आईसीसी टाइटल जिताते हुए दूसरा टी20 वर्ल्ड कप दिलाया था।