ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा का बल्ला जमकर चला और उन्होंने मेजबान टीम के गेंदबाजों को खूब छकाया
चौथे टेस्ट मैच में हनुमा विहारी ने भी अच्छी पारी खेली और चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर एक अच्छी साझेदारी की।
हनुमा विहारी हालांकि अपने अर्धशतक से चूक गए। लेकिन जिस तरह से वो आउट हुए उससे उनके विकेट पर सवाल खड़े किए जाने लगे।
चेतेश्वर पुजारा अपने दोहरे शतक से महज 7 रन से चूक गए और 193 रन बनाकर चलते बने। पुजारा को नाथन लायन ने अपनी ही गेंद पर कैच किया।
चेतेश्वर पुजारा जब आउट होकर पवेलियन लौटे तो सिडनी के मैदान पर मौजूद हर फैन ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं, पुजारा ने भी दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।
ऋषभ पंत ने भी चौथे टेस्ट में गजब की बल्लेबाजी की और शतक लगाया, पंत ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
रविंद्र जडेजा ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेली और जैसे ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया, वैसे ही उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्ले का तलवार की तरह घुमाकर जश्न मनाया।
चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस और उस्मान ख्वाजा ने अपनी टीम का कोई विकेट नहीं गिरने दिया।