भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर्स
भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर्स
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रोहित शर्मा इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। वहीं विराट कोहली भी संन्यास ले चुके हैं। आइए जानते हैं, भारत के लिए T20I क्रिकेट में किन प्लेयर्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
Published : Aug 22, 2025 03:06 pm IST, Updated : Aug 22, 2025 03:06 pm IST
1/6Image Source : getty
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रोहित शर्मा इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। वहीं विराट कोहली भी संन्यास ले चुके हैं। आइए जानते हैं, भारत के लिए T20I क्रिकेट में किन प्लेयर्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : getty
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव क्रिकेटर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव पहले नंबर पर मौजूद हैं। उन्होने 83 T20I मैचों में कुल 2598 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से चार शतक और 21 अर्धशतक निकले हैं।
3/6Image Source : getty
केएल राहुल भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव क्रिकेटर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 72 मैचों में कुल 2265 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं।
4/6Image Source : getty
हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए 114 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 1812 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से पांच अर्धशतक निकले हैं। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर्स में तीसरे नंबर पर हैं।
5/6Image Source : getty
ऋषभ पंत ने भारत के लिए T20I क्रिकेट के 76 मैचों में कुल 1209 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले हैं। वह चौथे नंबर पर मौजूद हैं।
6/6Image Source : getty
श्रेयस अय्यर को टी20 एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाया गया है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 51 T20I मैचों में कुल 1104 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले हैं। इस दौरान 74 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा है।