ODI क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज, लिस्ट में सिर्फ 5 नाम शामिल
ODI क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज, लिस्ट में सिर्फ 5 नाम शामिल
भारतीय टीम के लिए वनडे में पहला दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाया था और अब तक कुल पांच भारतीय बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुके हैं। इनमें सचिन, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ईशान किशन और वीरेंद्र सहवाग के नाम शामिल हैं।
Published : Dec 27, 2025 03:05 pm IST, Updated : Dec 27, 2025 03:05 pm IST
1/6Image Source : ap
भारतीय टीम के लिए वनडे में पहला दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाया था और अब तक कुल पांच भारतीय बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुके हैं। इनमें सचिन, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ईशान किशन और वीरेंद्र सहवाग के नाम शामिल हैं।
2/6Image Source : pti
वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहला दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर ने ही लगाया था। सचिन ने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में 147 गेंदों में कुल 200 रनों की पारी खेली थी, तब उन्होने 25 चौके और तीन छक्के ठोके थे।
3/6Image Source : ap
रोहित शर्मा इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। उन्होंने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में 209 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद साल 2014 में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ वनडे मैच में 264 रन बनाए थे। फिर साल 2017 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 208 रन बनाए थे।
4/6Image Source : icc
वीरेंद्र सहवाग वनडे क्रिकेट में एक दोहरा शतक लगा चुके हैं। उन्होंने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में 149 गेंदों में कुल 219 रनों की पारी खेली थी, तब उन्होंने 25 चौके और 7 छक्के लगाए थे।
5/6Image Source : pti
ईशान किशन भी वनडे क्रिकेट में एक दोहरा शतक लगा चुके हैं। उन्होंने साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ ODI मैच में 131 गेंदों में कुल 209 रन बनाए थे, तब उनके बल्ले से 24 चौके और 10 छक्के निकले थे।
6/6Image Source : pti
शुभमन गिल भी वनडे क्रिकेट में एक दोहरा शतक लगा चुके हैं। उन्होंने साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में 149 गेंदों में कुल 208 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 19 चौके और 9 छक्के ठोके थे।