इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, चार तो ले चुके संन्यास
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, चार तो ले चुके संन्यास
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 6 फरवरी से शुरू होगी। जिसका पहला मुकाबला नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा। वनडे सीरीज शुरू होने होने से पहले आइए जानते हैं। भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा ODI रन बनाए हैं।
Published : Feb 03, 2025 10:01 pm IST, Updated : Feb 04, 2025 02:08 am IST
1/6Image Source : getty
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 6 फरवरी से शुरू होगी। जिसका पहला मुकाबला नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए तैयारियों के लिहाज से ये सीरीज बहुत ही अहम है। वनडे सीरीज शुरू होने होने से पहले आइए जानते हैं। भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा ODI रन बनाए हैं।
2/6Image Source : getty
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी पहले नंबर पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कुल 1546 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। धोनी 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।
3/6Image Source : getty
युवराज सिंह भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 1523 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। युवराज 2019 में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं।
4/6Image Source : getty
भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 37 वनडे मैचों में कुल 1455 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। सचिन साल 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।
5/6Image Source : getty
भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 36 मैचों में कुल 1340 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं।
6/6Image Source : getty
भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में सुरेश रैना पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 37 मैचों में 1207 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। रैना साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।