साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट
साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट
भारतीय टीम के लिए साल 2025 में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और केएल राहुल जैसे प्लेयर्स ने दमदार खेल दिखाया है और टीम को अपने दम पर कई मैचों में जीत दिलाई है। आइए जानते हैं, किन भारतीय प्लेयर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
Published : Dec 22, 2025 02:39 pm IST, Updated : Dec 23, 2025 05:48 pm IST
1/6Image Source : ap
भारतीय टीम के लिए साल 2025 में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और केएल राहुल जैसे प्लेयर्स ने दमदार खेल दिखाया है और टीम को अपने दम पर कई मैचों में जीत दिलाई है। आइए जानते हैं, किन भारतीय प्लेयर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : ap
भारतीय टीम के लिए साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट के 42 मैचों में कुल 1764 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 7 शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में धमाकेदार खेल दिखाया था।
3/6Image Source : ap
केएल राहुल अभी भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने साल 2025 में टीम के लिए टेस्ट और वनडे में अच्छा खेल दिखाया है। उन्होंने साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट के 24 मैचों में कुल 1180 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से तीन शतक और पांच अर्धशतक निकले हैं।
4/6Image Source : ap
पिछले कुछ समय से यशस्वी जायसवाल को जब भी मौका मिला है। उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की है और टीम के लिए मैच विनर बनकर उभरे हैं। जायसवाल ने 14 टेस्ट मैचों में कुल 916 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से चार शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं।
5/6Image Source : ap
रवींद्र जडेजा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 870 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं।
6/6Image Source : ap
अभिषेक शर्मा साल 2025 में भारतीय टीम के लिए 21 इंटरनेशनल मैचों में कुल 859 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। वह साल 2025 में टीम इंडिया के लिए बड़े मैच विनर साबित हुए हैं और उन्होंने धमाकेदार खेल से सभी का दिल जीता है।