साल 2025 में अब एक भी टेस्ट मैच नहीं खेलेगी भारतीय टीम, जानें किन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
साल 2025 में अब एक भी टेस्ट मैच नहीं खेलेगी भारतीय टीम, जानें किन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
साल 2025 में भारतीय टीम ने अपने सभी टेस्ट मुकाबले खेल लिए हैं। अब इस साल दिसंबर में टीम इंडिया को सिर्फ वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच ही खेलने हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 में किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
Published : Dec 05, 2025 02:45 pm IST, Updated : Dec 05, 2025 02:45 pm IST
1/6Image Source : ap
साल 2025 में भारतीय टीम ने अपने सभी टेस्ट मुकाबले खेल लिए हैं। अब इस साल दिसंबर में टीम इंडिया को सिर्फ वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच ही खेलने हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 में किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : ap
साल 2025 में भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए हैं। उनके बल्ले से साल 2025 में 9 टेस्ट मैचों में कुल 983 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से पांच शतक और एक अर्धशतक निकला है।
3/6Image Source : twitter
केएल राहुल साल 2025 में टेस्ट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में कुल 813 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं।
4/6Image Source : ap
रवींद्र जडेजा साल 2025 में टेस्ट में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में कुल 764 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे हैं।
5/6Image Source : ap
यशस्वी जायसवाल ने साल 2025 में भारत के लिए 10 टेस्ट मैचों में कुल 745 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से तीन शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 175 रन रहा है।
6/6Image Source : ap
ऋषभ पंत साल 2025 में टेस्ट में भारत के लिए पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 7 टेस्ट मैचों में 629 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल रहे हैं।