1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर्स, पांचवें नंबर पर अभिषेक शर्मा

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर्स, पांचवें नंबर पर अभिषेक शर्मा

Published : Oct 30, 2025 01:52 pm IST,  Updated : Oct 30, 2025 01:52 pm IST
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा, केएल राहुल और शिखर धवन जैसे ओपनर्स काफी सफल रहे हैं। पिछले कुछ समय से अभिषेक शर्मा टीम इंडिया की नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। आइए जानते हैं, किन बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
1/6 Image Source : ap

रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। लेकिन वह अभी भी भारत के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 125 T20I मैचों में ओपनिंग की है, जिसमें 3750 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 27 अर्धशतक निकले हैं।
2/6 Image Source : ap

केएल राहुल अभी भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन वह भारतीय टीम के लिए T20I क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर हैं। उन्होंने टीम के लिए 55 T20I मैचों में कुल 1826 रन बनाए हैं। इस दौरान 21 शतक भी जड़े हैं।
3/6 Image Source : getty
केएल राहुल अभी भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन वह भारतीय टीम के लिए T20I क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर हैं। उन्होंने टीम के लिए 55 T20I मैचों में कुल 1826 रन बनाए हैं। इस दौरान 21 शतक भी जड़े हैं।
शिखर धवन भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए T20I क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए कुल 66 पारियां खेली हैं, जिसमें 1759 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं।
4/6 Image Source : getty
शिखर धवन भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए T20I क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए कुल 66 पारियां खेली हैं, जिसमें 1759 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं।
गौतम गंभीर इस समय भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए T20I क्रिकेट के लिए 36 मैचों में कुल 932 रन बनाए हैं, जिसमें से 7 अर्धशतक लगाए हैं।
5/6 Image Source : pti
गौतम गंभीर इस समय भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए T20I क्रिकेट के लिए 36 मैचों में कुल 932 रन बनाए हैं, जिसमें से 7 अर्धशतक लगाए हैं।
अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। पिछले कुछ समय से उन्होंने अपने बल्ले की धमक पूरी दुनिया में दिखाई है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अभी तक 22 T20I मैचों में ओपनिंग की है और 844 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं।
6/6 Image Source : ap

Advertisement