इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर, रोहित बने नंबर 1
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर, रोहित बने नंबर 1
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर की बात करें तो वहां अब रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर है। वहीं इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
Published : Jul 20, 2026 01:25 pm IST, Updated : Jul 20, 2026 01:25 pm IST
1/5Image Source : AP
इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो ये रिकॉर्ड अब रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा 46 शतक लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 364 मैचों में 45.43 की औसत से 16312 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 264 रन का है।
2/5Image Source : AFP
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 45 शतक लगाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 346 मैचों में 48.07 के औसत से 15335 रन बनाए। 45 शतक के अलावा वह 75 अर्धशतक भी लगाने में कामयाब रहे थे। सचिन के नाम अभी भी वनडे और टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
3/5Image Source : AFP
भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 36 शतक लगाने में कामयाब रहे और उनका नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सहवाग इस दौरान 321 मैचों में 41.90 के औसत से 15758 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 319 रन का रहा।
4/5Image Source : Getty
पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ओपनर के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 34 शतक लगाने में कामयाब रहे और उनका नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद है। गावस्कर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 202 मैचों में 46.08 के औसत से 12258 रन बनाए और इस दौराब उनका हाईएस्ट स्कोर 221 रन का रहा।
5/5Image Source : AP
इंडियन क्रिकेट में गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। धवन ने ओपनर के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 268 मैचों में 24 शतक लगाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 39.66 की औसत से 10867 रन आए और उनका हाईएस्ट स्कोर 190 रन का रहा।