भारत के लिए SENA देशों में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
भारत के लिए SENA देशों में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
भारतीय टीम के प्लेयर्स के लिए हमेशा SENA देशों में बल्लेबाजी करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं रहा है। ऐसे में हम आपको उन प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इन देशों में टेस्ट में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
Published : Jul 06, 2025 01:37 pm IST, Updated : Jul 06, 2025 01:37 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारतीय टीम के लिए कभी भी ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का टेस्ट दौरा आसान नहीं रहा है। यहां की पिचों पर बल्लेबाजी करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। हालांकि टीम इंडिया के कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिनका इन SENA में बल्ले से काफी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। हम आपको टीम इंडिया के ऐसे टॉप-5 प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने SENA देशों में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
2/6Image Source : Getty
इस लिस्ट में पहले नंबर पर टीम इंडिया के मौजूदा स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं, जिनकी आक्रामक बल्लेबाजी देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। पंत ने अब तक SENA देशों में 28 मैच खेले हैं, जिसमें 52 पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 41.28 के औसत से कुल 2023 रन बनाए हैं तो वहीं 44 छक्के भी लगाए हैं। पंत ने इसके अलावा 212 चौके भी लगाए हैं।
3/6Image Source : Getty
सचिन तेंदुलकर का SENA देशों में रिकॉर्ड बल्ले से काफी बेहतरीन देखने को मिलता है। सचिन ने अपने टेस्ट करियर में कुल 63 मुकाबले इन देशों में खेले हैं, जिसकी 114 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 51.30 के औसत से 5387 रन बनाए हैं। सचिन ने कुल 23 छक्के लगाए हैं तो वहीं 721 चौके लगाने में भी कामयाब हुए हैं।
4/6Image Source : Getty
कपिल देव इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। टीम इंडिया के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल ने SENA देशों में अपने टेस्ट करियर के दौरान कुल 35 मुकाबले खेले जिसमें से 53 पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 25.39 के औसत से 1295 रन बनाए और 21 छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं। कपिल के बल्ले से इसके अलावा 170 चौके भी देखने को मिले हैं।
5/6Image Source : Getty
रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में टॉप-5 प्लेयर्स में शामिल है। रोहित ने SENA देशों में कुल 25 टेस्ट मैच खेले हैं और उसकी 49 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 28.17 के औसत से 1268 रन बनाए हैं। रोहित के बल्ले से 18 छक्के और 140 चौके देखने को मिले हैं।
6/6Image Source : Getty
एमएस धोनी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर काबिज हैं। धोनी ने अपने टेस्ट करियर में कुल 32 मैच SENA देशों में खेले हैं, जिसकी 60 पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 31.47 के औसत से 1731 रन बनाए हैं तो वहीं 17 छक्के भी लगाने में कामयाब रहे हैं, इसके अलावा उनके बल्ले से 231 चौके भी देखने को मिले हैं।